विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2019

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह का जनगणना को लेकर बड़ा ऐलान, कहा - सब कुछ मोबाइल ऐप से...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इससे हमें कागज से डिजिटल जनगणना की तरफ जाने में मदद मिलेगी.

Also Read in
अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब गृहमंत्री अमित शाह का जनगणना को लेकर बड़ा ऐलान, कहा - सब कुछ मोबाइल ऐप से...
अमित शाह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान किया ऐलान
नई दिल्ली:

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अब 2021 में होने वाले जनगणना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि  वर्ष 2021 में होने वाली जनगणना में मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा. शाह ने कहा कि इससे हमें कागज से डिजिटल जनगणना की तरफ जाने में मदद मिलेगी. गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. 

सरकार का मकसद अल्पसंख्यकों को परेशान करना नहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल से कहा

बता दें कि वर्ष 2011 में हुई जनगणना के मुताबिक देश की कुल आबादी 121 करोड़ थी. केंद्र सरकार ने इस साल मार्च में घोषणा की थी कि अगली जनगणना एक मार्च 2021 से शुरू होगी. गृह मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 3 के तहत लिया गया है. जम्मू-कश्मीर और अन्य ऐसी जगहों पर जहां बर्फबारी होती है जनगणना अक्टूबर 2020 में ही शुरू की जाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Mobile App Census, Census 2021
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com