विज्ञापन

शीशा हो या दीवार हम नहीं सुधरेंगे... खुले में पेशाब रोकने के लिए लगाए 'मिरर वॉल', फिर भी नहीं मान रहे लोग, VIDEO

लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास 'मिरर वॉल' लगाई गई थी. इसकी खूब सराहना भी हुई. लेकिन मिरर वॉल लगाए जाने के बाद भी लोग यहां खुले में पेशाब करने की आदत से बाज नहीं आ रहे है.

शीशा हो या दीवार हम नहीं सुधरेंगे... खुले में पेशाब रोकने के लिए लगाए 'मिरर वॉल', फिर भी नहीं मान रहे लोग, VIDEO
मैसूर में मिरर वॉल के सामने पेशाब करता दिखा शख्स.
  • मैसूर नगर प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर खुले में पेशाब रोकने के लिए मिरर वॉल लगाने की अनोखी पहल शुरू की थी.
  • मिरर वॉल बस स्टैंड के सामने लगभग 9.5 लाख रुपये की लागत से लगाया गया था, ताकि लोगों को रोका जा सके.
  • मिरर वॉल लगाने के बावजूद एक व्यक्ति को उसी दीवार के सामने खुले में पेशाब करते हुए वीडियो में कैद किया गया.
मैसूर:

Mysore Mirror Wall: बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक जगहों पर लोग खुले में पेशाब नहीं करें, इसके लिए मैसूर में बीते दिनों नगर प्रशासन ने एक अनोखी तरकीब अपनाई थी. अधिकारियों को उम्मीद थी कि अब लोग अपनी आदतों से बाज आएंगे. लेकिन 'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर लोग फिर भी मान नहीं रहे है. मैसूर में मिरर वॉल लगाए जाने के बाद भी वही पर एक शख्स पेशाब करना नजर आया. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिविक सेंस पर सवाल उठ रहा है. 

दरअसल खुले में पेशाब रोकने के लिए सरकार ने 'मिरर वॉल' पर लाखों खर्च किए, फिर भी एक आदमी पेशाब करते पकड़ा गया. यह बताता है कि मैसूर में 'मिरर वॉल' पहल के बावजूद खुले में पेशाब करना जारी है. 

मैसूर में बस स्टैंड के पास मिरर वॉल.

मैसूर में बस स्टैंड के पास मिरर वॉल.

मिरर वॉल के सामने पेशाब करता दिखा शख्स

मैसूर से एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के नागरिक बोध (civic sense) पर गुस्सा भड़का दिया है. इस वीडियो में एक आदमी को एक ऐसी दीवार के सामने पेशाब करते देखा गया, जिस पर खुले में पेशाब करने से रोकने के लिए शीशे लगाए गए थे.

मैसूर सबअर्बन बस स्टैंड पर लगाए गए है मिरर वॉल

ये शीशे मैसूर सबअर्बन बस स्टैंड के ठीक सामने लगाए गए थे. यह शहर के नगर निगम की एक अनोखी पहल का हिस्सा था.  खुले में पेशाब करने की समस्या से निपटने की इस कोशिश ने पूरे देश का ध्यान खींचा था और इसकी काफी सराहना भी हुई थी. इस पहल के बावजूद, एक आदमी को सीधे उस 'मिरर वॉल' के सामने पेशाब करते हुए वीडियो में कैद कर लिया गया. 

9.5 लाख खर्च कर लगवाया गया मिरर वॉल

इसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया. वहां मौजूद लोगों ने उस आदमी को रोका और उसे उसकी हरकत के लिए डांटा-फटकारा. शीशे लगाने की इस परियोजना पर नगर निगम ने करीब 9.5 लाख रुपये खर्च किए थे, और इसे शुरू हुए अभी सिर्फ़ एक हफ़्ता ही हुआ था.

यह भी पढ़ें - खुले में किया पेशाब तो जाएगी इज्जत, मैसूर प्रशासन ने लगाई शीशे वाली दीवार, लोगों को पसंद आ रहा यह अनोखा तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mysore, Mysore Mirror Wall, Mysore Mirror Wall Video, Open Urination, Open Urination Awareness Campaign
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com