विज्ञापन

IT इंजीनियर की नौकरी छोड़ खेती करने का था प्लान, परिवार साथ जमीन देखने गए थे, तभी गिरी बिजली और हो गई मौत

कर्नाटक में आईटी इंजीनियर की बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई. वह नौकरी छोड़कर आधुनिक खेती शुरू करने की योजना बना रहे थे और जमीन का मुआयना करने गए थे.

IT इंजीनियर की नौकरी छोड़ खेती करने का था प्लान, परिवार साथ जमीन देखने गए थे, तभी गिरी बिजली और हो गई मौत
  • कर्नाटक के मैसूर में बिजली गिरने से 43 साल केIT इंजीनियर की दर्दनाक मौत
  • रोशन हाल ही में अपनी नौकरी छोड़कर खेती-बाड़ी के काम में अपने दोस्त के साथ लगे थे
  • वे खेत की जमीन देखने और आधुनिक कृषि उपकरणों के मार्केटिंग के लिए मैसूर गए थे

कर्नाटक के मैसूर में बिजली गिरने से एक IT इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. मडिकेरी के रहने वाले 43 साल के रोशन बालकृष्ण खेतीवाड़ी के लिए जमीन देखने गए थे, तभी यह हादसा हुआ. बालकृष्ण ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खेती-बाड़ी के कामों में लगे हुए थे. इसी सिलसिले में वो जमीन का मुआयना करने पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार, होसोकलु में मुनेश्वर मंदिर के पास रहने वाले रोशन के पिता आबकारी विभाग में काम करते थे. वहीं रोशन IT इंजीनियर थे और फिलहाल वर्क फ्रॉम कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार, रोशन जमीन का मुआयना करने के लिए मैसूर गए थे. जब वह उस जमीन पर खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

क्या हुआ था?

रोशन अपनी पत्नी और बेटे के साथ ही खेत देखने गए थे. खेत के पास ही एक आम का पेड़ था. जब वो आम तोड़ने के लिए रुके, तो उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और वे वहीं जमीन पर गिर पड़े. उनके साथ मौजूद एक और शख्स भी घायल हो गया था, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोशन अपने दोस्त के साथ मिलकर आधुनिक कृषि उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने के लिए मार्केटिंग का काम कर रहे थे. वो घर से ही यह काम कर रहे थे और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमीन देखने गए थे.

परिवार को मिलेगा 5 लाख मुआवजा

मैसुरु जिला आपदा प्रबंधन इकाई ने  रोशन बालकृष्ण के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 5 लाख रुपये के मुआवजे में से 4 लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से और 1 लाख रुपये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा फैसला, आपदा मौत पर पीड़ित परिवार को 4 लाख की मदद, किसानों के लिए भी राहत भरी घोषणा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka News, Karnataka Lightning, Lightning Accident, Lightning Alert, Lightning In Mysore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com