विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2012

ओडिशा में 13 साल की लड़की के साथ गैंगरेप, हत्या

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
ओडिशा के कंधमाल जिले में 13-वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।
फुलबनी (ओडिशा): ओडिशा के कंधमाल जिले में 13-वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी अर्जुन बारिक ने बताया कि दडामहा की कक्षा सात की छात्रा खेल देखने गुरुवार की रात सीमानबाड़ी गांव गई थी, तभी युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बारिक ने कहा कि जैसे ही लड़की शोर मचाने लगी, युवकों ने उसके दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि लड़की का शव मसानिपाड़ा गांव के निकट सड़क किनारे पाया गया। क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना से लोग काफी दहशत में हैं।

दारिंगबाड़ी लोक स्वास्थ्य केंद्र पर शव का पोस्टमार्टम किया गया और लड़की के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओडिशा गैंगरेप, गैंगरेप के बाद हत्या, कंधमाल में सामूहिक बलात्कार, Kandhamal, Odisha Gangrape, Minor Gangraped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com