विज्ञापन

Bihar Minor Gangrape: फ्रेंड समझ कर मिलने गई थी नाबालिग, 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल न करने के बदले मांगे 10 हजार रुपये!

आरोपी युवक जिसने पीड़िता को मैसेज करने मिलने बुलाया था वो उसके पड़ोस में ही रहता है. इस वारदात में शामिल अन्य 4 आरोपी भी गांव के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Bihar Minor Gangrape: फ्रेंड समझ कर मिलने गई थी नाबालिग, 5 दोस्तों ने किया गैंगरेप, वीडियो वायरल न करने के बदले मांगे 10 हजार रुपये!
बिहार के नवादा में दरिंदगी: दोस्त ने व्हाट्सएप मैसेज कर किशोरी को बुलाया; फिर दोस्तों संग मिलकर बारी-बारी किया गैंगरेप. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Facebook@BiharPolice

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के शाहपुर थाने में बुधवार को 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ है. पीड़िता का आरोप है कि 26 अप्रैल 2026 की देर रात गांव के ही रहने वाले एक नाबालिग दोस्त ने उसे वॉट्सऐप मैसेज करके सुनसान जगह पर मिलने बुलाया था. जब वो वहां पहुंची तो उसने किशोरी का रेप किया. इसके बाद आरोपी के फोन करके अपने 4 और दोस्तों को वहां बुला लिया. फिर उन्होंने भी बारी-बारी उसका रेप किया. आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे वायरल करने की धमकी देने लगे. जब पीड़िता ने ऐसा करने से उन्हें मना किया तो वे 10 हजार रुपये की मांग करने लगे.

परिजनों को दी जान से मारने की धमकी

शिकायत में आगे लिखा है कि जब पीड़िता ने 10 हजार रुपये लाकर दिए तब उन्होंने उसे छोड़ दिया. कुछ समय बाद जब पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचकर अपने घर पहुंची तो उसने माता-पिता को सारी बात बता दी. इसके बाद परिजन तुरंत आरोपियों के घर गए और उन्हें परिवार वालों को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन वे उल्टा पीड़िता की बहन पर मुकदमा नहीं करने का दबाव बनाने लगे. जब पीड़िता के परिजनों ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई. 

गांव ने मुखिया ने पुलिस के पास भेजा

तत्पश्चात 3 मई 2026 को पीड़िता ने स्थानीय मुखिया के पास पहुंचकर घटना की जानकरी दी. तब मुखिया ने थाना जाकर शिकायत करने की बात कही गई. फिर पीड़िता ने स्थानीय थाना पहुंचकर 4 नामजद और 1 अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर बाद ने पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. 

एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

इस संबंध में जब NDTV ने शाहपुर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडे से बात की तो उन्होंने बताया कि पीड़िता की तरफ से लिखित शिकायत मिलते ही एक आरोपी नाबालिग को निरुद्ध किया गया है. बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:- सम्राट कैबिनेट का विस्तार आज, जानें कौन-कौन बनेगा मंत्री, हर एक अपडेट

लेखक के बारे में
img
Ashok Priyadarshi
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawada Gangrape Case, Bihar Minor Gangrape, Minor Girl Gangraped In Nawada By Friends, WhatsApp Trap Gangrape Case Bihar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com