विज्ञापन

राहुल के 'गद्दार' वाले बयान पर बोलीं महबूबा, 'ये बीजेपी के बोए हुए का ही फल'

राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर राजनीति गरमाई हुई है. BJP ने तीखा पलटवार किया, तो महबूबा मुफ्ती राहुल के समर्थन में उतर आईं हैं. उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती कटुता BJP की नफरत की राजनीति का ही परिणाम है.

राहुल के 'गद्दार' वाले बयान पर बोलीं महबूबा, 'ये बीजेपी के बोए हुए का ही फल'
  • राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को गद्दार कहा, इस बयान से राजनीति में बवाल मच गया है.
  • महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए बीजेपी की नफरत की राजनीति पर कटाक्ष किया है.
  • मुफ्ती ने बीजेपी पर मुसलमानों को निशाना बनाने और बुलडोजर कार्रवाई के दौरान चुप रहने का आरोप लगाया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राहुल गांधी के ‘गद्दार' वाले बयान ने देश की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है, जिस पर अब PDP नेता महबूबा मुफ्ती उनके समर्थन में उतर आई हैं. मुफ्ती ने कहा कि आज जो माहौल दिख रहा है, वह BJP की ही नफरत की राजनीति का नतीजा है.

क्या है पूरा विवाद

लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला. राहुल गांधी ने दोनों नेताओं को ‘गद्दार' कहा और RSS पर भी निशाना साधा.

उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है और आने वाले समय में भारत एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि आर्थिक तूफान आने वाला है और सरकार आम लोगों को बचा नहीं पाएगी.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और अमित शाह को लेकर राहुल के बयान पर सियासत तेज, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने जताई आपत्ति

महबूबा मुफ्ती का राहुल को समर्थन

इसी बीच PDP नेता महबूबा मुफ्ती ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से बीजेपी ने लोगों को 'देशद्रोही' और 'गद्दार' कहने की राजनीति शुरू की. मुफ्ती ने आरोप लगाया कि उस दौरान मुसलमानों को निशाना बनाया गया, उन्हें धमकियां दी गईं और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई हुई, लेकिन तब किसी ने आवाज नहीं उठाई.

महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'अब राहुल गांधी ने एक बयान दे दिया तो इतना हंगामा हो रहा है. असल में यह उसी राजनीति का नतीजा है जिसमें लोगों को ‘पाकिस्तान जाओ' और अब ‘ईरान जाओ' कहा जाता रहा है.”

‘BJP अब वही काट रही है जो बोया'

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि BJP ने देश में जो 'नफरत के बीज' बोए थे, अब वही फल दे रहे हैं. उनके मुताबिक, आज का राजनीतिक माहौल उसी का परिणाम है और BJP अब अपनी ही बनाई हुई स्थिति का सामना कर रही है.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने पीएम, गृहमंत्री को कह दिया गद्दार, बिगड़े बोल पर बीजेपी का जवाब-अर्बन नक्सली हैं कांग्रेस नेता

BJP का राहुल पर पलटवार

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने भी तीखा हमला बोला. पार्टी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपने बयान से 140 करोड़ देशवासियों का अपमान किया है. उन्होंने राहुल के बयान को 'पाकिस्तान जैसी भाषा' बताते हुए कहा कि उनकी सोच देश विरोधी तत्वों से प्रभावित है. वहीं बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने राहुल गांधी को 'आदतन अपराधी' बताया और कहा कि वे कई बार कोर्ट से फटकार खा चुके हैं. त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी भाषा पर नियंत्रण खो चुके हैं और उनके इस बयान का खामियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com