विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2015

क्यों आम बेच रहीं हैं बीजेपी के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा की बेटी?

क्यों आम बेच रहीं हैं बीजेपी के वरिष्ठ नेता करिया मुंडा की बेटी?
आम बेचती बीजेपी नेता करिया मुंडे की बेटी चंद्रावती सारू
नई दिल्ली: झारखंड के खूंटी में लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने सरेआम एक महिला को आम बेचते हुए देखा। दरअसल, हैरानी की वजह इसलिए थी क्योंकि आम बेचने वाली वह महिला जाने-माने बीजेपी नेता करिया मुंडा की बेटी चंद्रावती सारू थी।

करिया मुंडा झारखंड के सबसे वरिष्ठ और सम्मानित नेताओं में एक हैं। वह आठ बार सांसद रह चुके हैं और चार बार केंद्रीय मंत्री भी बन चुके हैं। वह मोरारजी देसाई की सरकार में पहली बार मंत्री बनाए गए थे।

करिया मुंडे अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। वहीं, आम बेच रहीं उनकी बेटी चंद्रावती स्कूल में पढ़ाती हैं, लेकिन इस बार गर्मियों में आम ज़्यादा हो गए, तो वह उनको टोकरी में भर कर बेचने बैठ गईं। उन्होंने अपने घर में जरूरत से ज्यादा पैदा हुए इस फल को बाजार में बेचना उचित समझा। उनका मक़सद इस बिक्री से गरीबों की मदद करना है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
झारखंड, आम, करिया मुंडे, चंद्रावती सारू, Jharkhand, Mango, Kariya Munda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com