पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ ब्याही और अपने दो बच्चों के साथ 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से मेरठ जिले के सरधना आयी एक महिला को वाघा सीमा के रास्ते अपनी ससुराल जाने से रोक दिया गया. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मेरठ के सरधना क्षेत्र की निवासी सना और अपने दो बच्चों के साथ 45 दिन के वीजा पर पाकिस्तान से भारत आई थी. वह गत 24 अप्रैल को वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान लौट रही थी, मगर उसे प्रवेश से वंचित कर दिया गया.
सना के परिजन ने शनिवार शाम को बताया कि सना के पास भारतीय पासपोर्ट है. इसलिए उसे पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने सना से कहा कि उसके दोनों बच्चे पाकिस्तान जा सकते थे क्योंकि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं. लेकिन सना ने बच्चों को अपने बिना भेजने से इनकार कर दिया.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
सना ने शनिवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि वीजा अवधि समाप्त होने के कारण उसे भारत छोड़ने के लिए कहा गया था. उन्होंने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास से वीजा प्रक्रिया पूरी करने के बाद वाघा सीमा से वापस जाने का प्रयास किया. सना के मुताबिक उसके पति और ससुराल वाले सीमा के दूसरी तरफ इंतजार कर रहे थे, लेकिन वह उनसे मिल भी नहीं सकी.
सना ने कहा, ‘‘मेरे बच्चे लगातार अपने पिता के पास जाने की जिद कर रहे थे, लेकिन मुझे निराश होकर लौटना पड़ा. बच्चों को मुझसे अलग करना संभव नहीं है.''
मेरठ के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला ने इस मामले में अब तक स्थानीय थाने से संपर्क किया है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई नई जानकारी सामने आती है तो उसका संज्ञान लिया जाएगा.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं