विज्ञापन

फोन पर लड़कों से करती थी बात, पति ने टोका, तो बेहोश करके पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट

मेरठ से एक सनसनीखेज मामला आया है, जहां पत्नी ने पति को बेहोश कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पति का इलाज चल रहा है.

फोन पर लड़कों से करती थी बात, पति ने टोका, तो बेहोश करके पत्नी ने काट दिया प्राइवेट पार्ट
सांकेतिक तस्वीर.
IANS
मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पत्नी शबनम ने पति नदीम का प्राइवेट पार्ट चाकू से काट दिया. घरेलू विवाद के चलते हुई इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल है. शबनम ने रात करीब 12 बजे नदीम को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया. जब नदीम बेहोश हो गया, तो उसने चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट पर कई वार किए. 

नदीम की चीख-पुकार सुनकर उसकी मां और बहन मौके पर पहुंचीं. आरोपी शबनम को गिरफ्तार कर लिया गया है. परिजनों ने नदीम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है.

नदीम और शबनम की शादी को 7 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके कोई बच्चे नहीं हैं. परिजनों ने बताया कि शबनम ने नदीम पर नामर्द होने का आरोप लगाया था. नदीम अपनी पत्नी के दूसरे युवकों से फोन पर बात करने का विरोध करता था, जिस पर अक्सर विवाद होता था. नदीम कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करता है.

दोनों में अक्सर होता था विवाद

परिजनों का आरोप है कि नदीम अपनी पत्नी के दूसरे लड़कों से फोन पर बातचीत करने का विरोध करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था. 

बुधवार रात भी इसी मुद्दे पर पति-पत्नी में कहासुनी हुई. नदीम का आरोप है कि कुछ देर बाद पत्नी ने उसे कॉफी पीने के लिए दी. कॉफी पीने के बाद उसे बेहोशी महसूस होने लगी और वह बेहोश हो गया. 

दोनों की सात साल पहले शादी हुई थी. लेकिन बच्चे नहीं हुए. बच्चा न होने के कारण पत्नी दूसरे लड़कों के साथ संपर्क में रहती है, इसलिए उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर हमला कर दिया.

पड़ोसियों की मदद से ले गए अस्पताल

परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से नदीं को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया. डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर नदीम और परिजनों से घटना की जानकारी ली. 

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया- 8 अक्टूबर को जैद गार्डन की रहने वाली शबनम ने पति नदीम के प्राइवेट पार्ट को चाकू से हमला कर घायल कर दिया है. उसको अपने पति के ऊपर शक था, इसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया है. महिला को अरेस्ट कर लिया गया है. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meerut Woman, Wife Attack Husband, Meerut News, Private Part Cut Case, UP Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com