विज्ञापन

दूसरी नाव पर सवार पति देखता रह गया और यमुना की लहरों में डूब गईं सपना.... वृंदावन हादसे की दर्दनाक दास्तां

Vrindavan Yamuna River Tragedy: मा हंस और सरोज रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी नाव में सवार अनिल हंस और नेहा हंस पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

दूसरी नाव पर सवार पति देखता रह गया और यमुना की लहरों में डूब गईं सपना.... वृंदावन हादसे की दर्दनाक दास्तां
  • उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से दस लोगों की मौत हो गई है.
  • हादसे में पंजाब के मोगा जिले के एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं.
  • नाव में सवार सपना हंस की मौत हुई जबकि रीमा हंस और सरोज रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Vrindavan Boat Accident :  उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी (Yamuna River) में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है, जिससे हड़कंप मच गया. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में पंजाब के मोगा जिले के एक ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. बताया जा रहा है कि नोट में दो दर्जन से ज्यादा पर्यटक सवार थे.

जानकारी के अनुसार, जगराओं से मोगा का हंस परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ 9 अप्रैल को घूमने के लिए वृंदावन गया हुआ था. 10 अप्रैल को 12 बजे वृंदावन पहुंचे थे बताया जा रहा है कि हादसे के समय परिवार के सदस्य दो अलग-अलग नावों में सवार थे. एक नाव में सपना हंस, रीमा हंस और सरोज रानी सवार थीं, जबकि दूसरी नाव में अनिल हंस और उनकी भतीजी नेहा हंस अन्य लोगों के साथ मौजूद थे. हादसे का शिकार बनी नाव में सवार सपना हंस (उम्र करीब 50-55 वर्ष) की मौत हो गई.

वहीं, रीमा हंस और सरोज रानी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दूसरी नाव में सवार अनिल हंस और नेहा हंस पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. परिवार के लिए यह हादसा और भी दर्दनाक इसलिए बन गया क्योंकि 8 अप्रैल को ही सपना हंस और अनिल हंस की शादी की सालगिरह थी, और खुशियों के बीच दो दिन बाद ही यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य मोगा से वृंदावन के लिए रवाना हो चुके हैं.

CM योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि जनपद मथुरा में नाव पलटने से हुई दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव व राहत कार्य संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

ये भी पढ़ें :  वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत, कई और लापता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com