सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी (Toshihiro Suzuki) ने बुधवार को कहा कि मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) गुजरात में अपनी दूसरी विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी का लक्ष्य 2030-31 तक वार्षिक उत्पादन क्षमता को 40 लाख यूनिट से अधिक तक बढ़ाना है. वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन (Vibrant Gujarat Global Summit 2024) के 10वें संस्करण में तोशीहिरो ने कहा, ‘‘ हम गुजरात में दूसरे कार संयंत्र के निर्माण के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे, जो हर साल 10 लाख यूनिट का उत्पादन करेगा.''
उन्होंने कहा कि नए संयंत्र का परिचालन वित्त वर्ष 2028-29 में शुरू होने की उम्मीद है. इसका स्थान और उत्पादित किए जाने वाले मॉडल का के बारे में अधिक जानकारी उचित समय पर साझा किया जाएगा.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि इसके साथ ही गुजरात में वार्षिक उत्पादन क्षमता 20 लाख यूनिट हो जाएगी. सुजुकी मोटर गुजरात में 10 लाख यूनिट और दूसरे नए संयंत्र में 10 लाख यूनिट का निर्माण किया जाएगा. मारुति सुजुकी इंडिया में सुजुकी मोटर की करीब 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है.
तोशीहिरो ने कहा कि विनिर्माण उद्योगों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व और निरंतर समर्थन से भारतीय मोटर वाहन बाजार लगातार विस्तार कर रहा है. उन्होंने कहा कि इसके दम पर भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा मोटर वाहन बाजार बन गया है.
तोशीहिरो ने कहा, ‘‘ हमने भारत में उत्पादन क्षमता में भी काफी वृद्धि की है. हमें 10 साल पहले की तुलना में चालू वित्त वर्ष 2023-24 में वाहन उत्पादन में 1.7 गुना और निर्यात बिक्री में 2.6 गुना वृद्धि की उम्मीद है.''
उन्होंने कहा कि सुजुकी समूह का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) इस साल के अंत तक सुजुकी मोटर गुजरात से ही पेश किया जाएगा. हमारी योजना इस मॉडल को न केवल भारत में बेचने की है बल्कि जापान और यूरोपीय देशों में भी निर्यात करने की है''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं