विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को मिली अस्पताल से छुट्टी

सीएम पर्रिकर को  बेचैनी की शिकायत के बाद 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि सीएम डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं.

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को मिली अस्पताल से छुट्टी
मनोहर पर्रिकर की फाइल फोटो
  • पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में हुए थे भर्ती
  • कुछ दिन पहले मुंबई में भी तबीयत हुई थी खराब
  • पर्रिकर ने ट्वीट कर दी स्वस्थ होने की जानकारी
नई दिल्ली: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उन्हें कुछ दिन पहले ही पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल से घर लौटने के बाद सीएम पर्रिकर ने ट्वीट कर स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि अब वह पहले से काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं, सीएम ने उनके स्वस्थ होने की कामना करने वाले लोगों को धन्यवाद भी दिया.

यह भी पढ़ें: अस्‍पताल से छुट्टी मिलने के बाद पर्रिकर पहुंचे गोवा, बजट पेश किया

गौरतलब है कि सीएम पर्रिकर को  बेचैनी की शिकायत के बाद 25 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा था कि सीएम डिहाइड्रेशन से पीड़ित हैं. ध्यान हो कि इससे पहले गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मुंबई के लीलावती अस्पताल में भी स्वास्थ्य लाभ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

VIDEO: कांग्रेस ने किया वोटिंग का बहिष्कार


वहां से छुट्टी मिलने के बाद ही कुछ दिन पहले ही पणजी पहुंचे थे और विधानसभा में बजट पेश किया था. वह अग्नाशय संबंधी बीमारी की वजह से 15 फरवरी से लीलावती अस्पताल में भर्ती थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manohar Parrikar Discharged From Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com