मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश देखने को मिल रहा है. इस मुद्दे पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने आज कहा है कि उनकी सरकार दो महिलाओं को पुरुषों के एक समूह द्वारा सड़क पर नग्न घुमाए जाने के वायरल वीडियो की "निंदा" कर रही है.
न्यूज एजेंसी पीटीआई द्वारा ट्वीट किए गए एक वीडियो के अनुसार, बीरेन सिंह ने कहा, "हम घाटी और पहाड़ी दोनों जगहों पर राज्य भर में इस घटना की निंदा कार्यक्रमों की घोषणा कर रहे हैं. राज्य के लोग महिलाओं को मां मानते हैं. कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा करके हमारी छवि खराब कर दी है." मुख्यमंत्री ने आगे कहा, जनता आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रही है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बीरेन सिंह ने वायरल वीडियो की निंदा में आयोजित एक विशाल सार्वजनिक सभा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने इस घटना को "मानवता के खिलाफ अपराध" कहा है और वादा किया है कि राज्य दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेगा. कल उन्होंने एनडीटीवी को बताया, "मैंने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं और व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी कर रहा हूं. यह मानवता के खिलाफ एक जघन्य अपराध है और राज्य सरकार दोषियों को पकड़ने के लिए सभी प्रयास करेगी."
उन्होंने इस घटना के मुख्य आरोपियों में से एक की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि राज्य में हुई विभिन्न घटनाओं पर कई मामले दर्ज किए गए थे. इसको लेकर जब सरकार विशेष मामले की पहचान करने की कोशिश कर रही थी तो इस घटना का वीडियो अचानक सामने आ गया.
इस मामले में मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई सहित चार लोगों को मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कल पेची गांव की महिलाओं ने आरोपी हेरोदास के घर में आग लगा दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं