विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2015

भारतीय जवानों का सिर कलम करने वाला पाकिस्तानी आतंकी पुंछ में ढेर

Also Read in
भारतीय जवानों का सिर कलम करने वाला पाकिस्तानी आतंकी पुंछ में ढेर
दोनों जवानों की हत्या 2013 में की गई थी...
नई दिल्ली: दो साल पहले जिस आतंकवादी ने भारतीय सेना के दो जवानों का सिर कलम किया था, उसे सेना ने पुंछ के इलाके में मार गिराया है। एनडीटीवी इंडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, इस शख्स की पहचान हो गई है। वह लश्कर-ए-तैयबा का डिवीजनल कमांडर अनवर फैज है।

जानकारी के मुताबिक, वह 13 जुलाई को आतंकवादियों के साथ भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। सेना ने अनवर को पुंछ के मेंढर इलाके में उसे मार गिराया। यह पीओके स्थित ढर्रा शेर खान इलाके का रहने वाला था।

माना जा रहा है कि इस आतंकी ने उन पाकिस्तानी रेंजर्स को रास्ता दिखाया था, जिन्होंने कत्ल किया था। 8 जनवरी 2013 को भारतीय सेना के दो जवान लांस नायक हेमराज सिंह और सुधाकर सिंह के सिर काट दिए गए थे।  इस घटना के बाद फायरिंग की घटनाएं बढ़ गई थीं।

दोनों जवान 13 राजस्थान राइफल्स के थे और मेंढर में एलओसी के पास शहीद हुए थे। इसी घटना के बाद भारत के पांच जवानों को फिर मार गिराया गया था और वह ऑपरेशन भी पाकिस्तान की स्पेशल फोर्सेज ने किया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पुंछ में आतंकी ढेर, सीमा पर घुसपैठ, भारतीय जवानों के सिर काटे, शहीद हेमराज, Beheaded Indian Soldier, Terrorist Killed In Poonch, Encounter In Jammu-Kashmir, Hemraj
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com