गिरफ्तार गुर्गा.
- 7-8 जून की दरम्यानी रात गिरफ्तार किया गया था.
- तारिक फतह की हत्या की कथित योजना बना रहा था
- हत्या करने से वह तिहाड़ जेल में भेज दिया जाएगा
नई दिल्ली:
पाकिस्तान में पैदा हुए कनाडाई लेखक तारिक फतह की हत्या की कथित योजना बना रहा छोटा शकील का गुर्गा जुनैद चौधरी भगोड़े डॉन दाउद इब्राहिम की तरह बड़ा गैंग्स्टर बनना चाहता था. 21 साल के जुनैद को पूर्वोत्तर दिल्ली के वजीराबाद रोड से 7-8 जून की दरम्यानी रात गिरफ्तार किया गया था.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जुनैद ने सोचा कि फतह की हत्या करने से वह तिहाड़ जेल में भेज दिया जाएगा, जहां वह छोटा राजन को भी मार डालेगा.
छोटा राजन एक समय दाउद का दायां हाथ माना जाता था और अब उसका सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी बन गया है. सूत्रों ने बताया कि जुनैद दाउद और उसके करीबी शकील की तरह बड़ा गैंगस्टर बनना चाहता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Pakistan, Tarik Fateh, Junaid Chaudhary, Dawood Ibrahim