विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

फिल्ममेकर के घर से iPhone चोरी का आरोप, युवक को बेरहमी से पीटा-सिर मुंडवाया

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक 20 साल के युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया.

फिल्ममेकर के घर से iPhone चोरी का आरोप, युवक को बेरहमी से पीटा-सिर मुंडवाया
मारपीट की घटना CCTV में कैद हो गई.
  • नूतन नायडू के घर से फोन चोरी का आरोप
  • आरोपी युवक की बेरहमी से की पिटाई
  • तेलुगू बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके हैं नूतन नायडू
हैदराबाद:

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में एक 20 साल के युवक को बेरहमी से पीटा गया और उसका सिर मुंडवा दिया गया. युवक पर आरोप है कि उसने फिल्ममेकर और तेलुगू बिग बॉस के Ex कंटेस्टेंट नूतन नायडू (Nutan Naidu) के घर में आईफोन की चोरी की है. युवक से मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस (Hyderabad Police) ने इस मामले में नूतन की पत्नी समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है.

घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़ित युवक जमीन पर बैठा है और 7 लोगों ने उसे घेरा हुआ है. वह लोग उसे डंडों और लोहे की रॉड से पीट रहे हैं. युवक महिला के पैरों में गिरकर रहम करने की भीख मांग रहा है. आरोपियों ने जबरन उसका सिर मुंडवा दिया. SC समुदाय से आने वाला पीड़ित युवक घटना के बाद पुलिस के पास पहुंचा और आपबीती सुनाई. जिसके बाद पुलिस ने नूतन नायडू की पत्नी प्रिया माधुरी समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया चौकीदार का Video, पत्रकारों पर लगाया मारपीट का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक ने नूतन नायडू के घर पर फरवरी से 1 अगस्त, 2020 तक काम किया था. 27 अगस्त को युवक पर प्रिया माधुरी का आईफोन चुराने का आरोप लगा. युवक ने आरोप से इंकार किया. युवक को घर पर बुलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. सिर मुंडवाने के बाद उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

दो कारों के एक्सीडेंट के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस वालों से की मारपीट, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

बता दें कि पिछले महीने YSR कांग्रेस के एक विधायक के कहने पर दो पुलिसकर्मियों ने दलित युवक की मूंछे और सिर मुंडवा दिया था. विपक्षी दलों ने जगन मोहन रेड्डी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए इसे प्रदेश में 'जंगलराज की वापसी' बताया था. दलित वर्ग के खिलाफ इस तरह की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए आंध्र प्रदेश के CM जगन मोहन रेड्डी ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

VIDEO: जमीन विवाद में पेड़ से बांध कर 5 युवकों की पिटाई, युवकों की हालत गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Man Beaten Andhra Pradesh, YS Jaganmohna Reddy, Theft Case Andhra Pradesh, Andhra Pradesh Filmmaker, Nutan Naidu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com