विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2018

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- कुछ लोग तालिबानी बन गए हैं और देश तोड़ रहे हैं

मॉब लिचिंग पर ममता बनर्जी ने चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है.

ममता बनर्जी का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- कुछ लोग तालिबानी बन गए हैं और देश तोड़ रहे हैं
ममता बनर्जी ने कहा कि पंडाल टूटना बड़ी बात नहीं, ये लोग तो देश तोड़ रहे हैं.
  • ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर बोला हमला
  • कहा- देश तोड़ने की कोशिश की जा रही है
  • कुछ लोग तालिबानी बन गए हैं और देश तोड़ रहे हैं
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. देश के अलग अलग हिस्सो में हो रही मॉब लिचिंग पर ममता बनर्जी ने चिंता जताते हुए आरोप लगाया है कि देश को तोड़ने की कोशिश की जा रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि याद रखिए दोस्तों, मैं दुबारा बोल रही हूं, हर दिन लिंचिंग कर लोगों को मारा जा रहा है. हत्या हो रही है और कुछ लोग तालिबानी बन गए हैं. इंसान से नफ़रत करना सिखाया है. इंसान की हत्या कर रहे हैं. पंडाल टूटना बड़ी बात नहीं, ये लोग तो देश तोड़ रहे हैं, देश को तोड़ने का प्लान है. आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने अपनी मिदनापुर रैली में पीएम मोदी के भाषण के दौरान पंडाल गिरने की घटना का संदर्भ देते हुए बीजेपी पर तंज कसा था और कहा कि 'जो लोग पंडाल नहीं बना सकते हैं, वह देश को बनाना चाहते हैं?' बता दें कि इसी सप्ताह बंगाल के मिदनापुर में पीएम मोदी की रैली के दौरान पंडाल गिरने से करीब 90 लोग घायल हो गये थे. 

यह भी पढ़ें : 2019 में सत्ता से बीजेपी को हटाने का ममता बनर्जी ने लिया संकल्प, कहा- जो पंडाल नहीं बना सकते, वह देश बनाने चले हैं

गौरतलब है कि कल ही राजस्थान के अलवर जिले में एक बार फिर से गोरक्षा के नाम पर भीड़ ने मौत के खूनी खेल को अंजाम दिया था. अलवर जिले के रामगढ़ में गो-तस्करी के शक में व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा है कि मृतक का नाम अकबर है. दरअसल, अकबर और असलम गाय लेकर जा रहे थे, तभी भीड़ ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें अकबर की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार रात की है और इस मामले की जांच की जा रही है. राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने बताया कि 28 वर्षीय युवक के साथ की गई कथित मारपीट के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और तीन अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है. उन्होंने बताया कि अकबर खान की हत्या के सिलसिले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या   

VIDEO: ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamta Banarjee Government, Mamta Banerjee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com