सारदा चिटफंड घोटाला मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर पूछताछ करने के लिए पहुंची सीबीआई से हुए टकराव के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर हैं. बीती रात से ममता बनर्जी पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गई हैं. उनका कहना है कि सीबीआई बिना वारंट के पूछताछ करने के लिए पहुंची थी जो कि कानून के खिलाफ है. वहीं इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई से अदालत ने कहा है कि इसकी सुनवाई मंगलवार को होगी और साथ यह भी आदेश दिया कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ सबूत लेकर आए. आपको बता दें राजीव कुमार कि सारदा चिटफंड घोटाले में जांच के लिए गठित एसआईटी के मुखिया थे उन पर आरोप थे कि उन्होंने नेताओं को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ की है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने ही साल 2016 में मामले की जांच सीबीआई को सौंपी थी. इसी बीच धरना स्थल पर बने मंच पर ममता बनर्जी का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह मंच पर टहलती हुई नजर आ रही हैं. उनको देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कुछ सोच रही हैं. आपको बता दें कि बीते एक महीने में यह दूसरा मौका है जब पूरा विपक्ष उनके पीछे खड़ा नजर आ रहा है. इससे पहले उन्होंने कोलकाता में एक रैली का आयोजन किया था जिसमें देश के बड़े नेता शामिल हुए थे. वहीं अब इस मुद्दे पर भी अखिलेश यादव, तेजस्वी, देवगौड़ा, चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है.
#WATCH West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee continues dharna over CBI issue after a short break early morning. West Bengal CM began the 'Save the Constitution' dharna last night. #Kolkata pic.twitter.com/DBoS0GC1MJ
— ANI (@ANI) February 4, 2019
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
सीबीआई, धरना और बीती रात से सियासी हलचल का इशारा, क्या ममता बनर्जी ने राहुल गांधी को पीछे छोड़ा
बनर्जी ने धरना स्थल पर मौजूद पत्रकारों से कहा, 'यह एक सत्याग्रह है और जब तक देश सुरक्षित नहीं हो जाता मैं इसे जारी रखूंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल,उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और गुजरात के विधायक एवं दलित नेता जिग्नेश मेवाणी समेत कई नेताओं के फोन आ रहे हैं. यह पूछने पर कि क्या कोई नेता उनसे मिलने शहर आएगा, बनर्जी ने कहा, 'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. अगर कोई आना चाहता है तो हम उसका स्वागत करेंगे. यह लड़ाई मेरी पार्टी की नहीं है. यह मेरी सरकार के लिए है.'इस बीच, कई जिलों से पार्टी समर्थक यहां पहुंचे और उन्होंने ममता बनर्जी के समर्थन में नारे लगाए. हालिशहर से आए समर्थक परितोष सेनगुप्ता ने कहा, 'हम हमारी दीदी का समर्थन करने यहां आए हैं. हम उनके समर्थन में खड़े हैं.'
क्या है सारदा चिटफंड घोटाला और कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार का कनेक्शन
इसी बीच सीबीआई की आज दी गई याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सारदा मामले में सभी सबूतों, सामग्री को शपथपत्र के माध्यम से पेश करने को कहा है. सीबीआई ने अपनी याचिका में कोलकाता पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना और इलेक्ट्रॉनिक सबूत नष्ट करने के आरोप लगाया था.
ममता बनर्जी के धरने का दूसरा दिन,मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं