- ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल चुनाव हार के बाद भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार किया है
- उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया और उच्चतम न्यायालय का रुख करने का संकेत दिया है
- ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया बायो में पिछली विधानसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री होने का उल्लेख किया है
पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों में हार के बाद भी ममता बनर्जी अपने सीएम पद से इस्तीफा नहीं देना चाहतीं. उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था. अब इस बीच उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट का बायो अपडेट किया है. उन्होंने अब पिछली विधानसभाओं के दौरान मुख्यमंत्री लिखा है.
ममता बनर्जी की बायो में क्या लिखा है?
ममता बनर्जी के एक्स प्रोफाइल का बायो बदल गया है. ममता ने लिखा है ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की फाउंडर चेयरपर्सन, 15वीं,16वीं और 17वीं विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री. इससे पहले उन्होंने बायो में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री लिखा था.

इस्तीफा न देने पर अड़ीं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी बंगाल चुनाव नतीजों के बाद इस्तीफा देने से साफ इनकार कर चुकी हैं. वो भी तब जब 7 मई को पश्चिम बंगाल की विधानसभा को राज्यपाल टी रवि भंग कर चुके हैं. ममता का कहना है कि भाजपा ने चुनाव “लूट लिया.” उन्होंने कहा कि पार्टी मतगणना के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए उच्चतम न्यायालय का रुख करेंगी.पार्टी नेताओं के अनुसार, बैठक में ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि तृणमूल गड़बड़ करके हासिल किए गए जनादेश का राजनीतिक रूप से विरोध करेगी. उन्होंने कथित तौर पर कहा, “अगर वे राष्ट्रपति शासन लगाना चाहते हैं, तो लगा दें. अगर वे मुझे बर्खास्त करना चाहते हैं, तो कर दें. इसे एक काले दिन के रूप में दर्ज होने दीजिए.”
यह भी पढ़ें- कौन हैं अग्निमित्रा पॉल? फैशन डिजाइनर, ममता जैसी फायरब्रांड नेता जो बंगाल की शुभेंदु सरकार में बनीं मंत्री
यह भी पढ़ें- कौन हैं अशोक कीर्तनिया, जो शुभेंदु सरकार में बने मंत्री, मतुआ समुदाय से क्या है कनेक्शन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं