विज्ञापन
This Article is From Sep 06, 2019

Chandrayaan 2: ममता बनर्जी ने साधा निशाना, कहा-चन्द्रयान का पूरा श्रेय लेना चाहती है बीजेपी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर चन्द्रयान-2 मिशन का पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाया.

Chandrayaan 2: ममता बनर्जी ने साधा निशाना, कहा-चन्द्रयान का पूरा श्रेय लेना चाहती है बीजेपी
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर चन्द्रयान-2 मिशन का पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाया
नई दिल्ली:

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर चन्द्रयान-2 मिशन का पूरा श्रेय लेने का आरोप लगाया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का अंतरिक्ष यान चन्द्रयान-2 शुक्रवार देर रात डेढ बजे से ढाई बजे के बीच चांद पर उतरेगा. भाजपा की मुखर आलोचक तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने विधानसभा में एनआरसी पर चर्चा के दौरान चन्द्रयान-2 को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. बनर्जी राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को बीजेपी का राजनीतिक बदला बताती हैं. उन्होंने कहा, 'कई बार वे लोग (भाजपा) चन्द्रयान-2 मिशन के बारे में ऐसे बात करते हैं जैसे वह ऐसा करने वाले पहले हैं. यह (अनुसंधान कार्य) पिछले 60-70 साल से चल रहा है.' 

भारत के चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर उतरने को लेकर अमेरिकी वैज्ञानिकों में भी उत्साह

बीजेपी के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए बनर्जी ने कहा, 'अचानक आज वह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) वहां (बेंगलुरु स्थित इसरो मुख्यालय) पहुंच गए.... अब अगले चार दिन तक चन्द्रयान का मुद्दा सुर्खियों में रहेगा. जैसे कि उन्होंने (भाजपा) ही देश में सबकुछ किया हो. (जैसे कि) उन्होंने ही विज्ञान भी ईजाद किया हो......' 

चंद्रयान के चांद तक पहुंचने के पहले ISRO ने किया मजेदार ट्वीट, रीट्वीट की लग गई झड़ी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात सितंबर को चन्द्रयान-2 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की घटना देखने के लिए इसरो मुख्यालय में मौजूद रहेंगे. वह देश भर से आए आठवीं से दसवीं कक्षा के अंतरिक्ष क्विज प्रतियोगिता जीतकर आए छात्रों से बातचीत भी करेंगे.

Video: अंतरिक्ष में भारत रचेगा इतिहास, चांद पर उतरेगा चंद्रयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrayaan 2, Vikram Lander, Chandrayaan 2 Soft Landing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com