विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2018

राजस्थान, आंध्र प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए, ममता ने केंद्र से की यह 'गुजारिश'

राजस्थान और आंध्र प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की है.

राजस्थान, आंध्र प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए, ममता ने केंद्र से की यह 'गुजारिश'
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर एक रुपये की कमी की.
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 1 रुपये की कटौती की
  • ममता बनर्जी ने केंद्र से कहा कि ईंधन की कीमतों पर वह सेस कम करे
  • राजस्थान और आंध्र प्रदेश सरकार ने भी की है तेल की कीतमों में कटौती
कोलकाता: राजस्थान और आंध्र प्रदेश के बाद अब पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर एक रुपए की कटौती की घोषणा की. उन्होंने केंद्र से कहा कि ईंधन की कीमतों पर वह सेस कम करे. ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, 'फिलहाल हमने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक-एक रुपए कम करने का फैसला किया है. हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह डीजल और पेट्रोल पर सेस कम करने के बारे में विचार करे.' 

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश में पेट्रोल, डीजल कीमतों में 2 रुपये की कमी

तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में 9 गुना वृद्धि कर दी, जबकि वैश्चिक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं. उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ने इन वर्षों में कभी भी बिक्री कर या सेस नहीं बढ़ाया. बता दें कि इससे पहले आंध्र प्रदेश और राजस्थान सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी. 

यह भी पढ़ें : राजस्थान की वसुंधरा सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर दी राहत, 4% वैट घटाया
​
आंध्र प्रदेश सरकार ने सोमवार को राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट (मूल्य वर्धित कर) में दो रुपये प्रति लीटर की कमी करने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य विधानसभा में घोषणा की कि यह निर्णय मंगलवार से लागू होगा. आंध्र प्रदेश पेट्रोल पर सर्वाधिक वैट वसूलने वाले राज्यों में तीसरे नंबर पर है और डीजल पर सर्वाधिक वैट वसूलने में पहले नंबर पर है. आंध्र प्रदेश में पेट्रोल पर 35.77 फीसदी और डीजल पर 28.08 फीसदी वैट वसूला जाता है.

VIDEO : राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल से वैट घटाया


इससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट को चार-चार प्रतिशत कम करने की घोषणा की थी. इससे राज्य में पेट्रोल व डीजल ढाई रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा. इसके तहत राज्य में वैट पेट्रोल पर 30 से घटाकर 26 प्रतिशत और डीजल पर 22 से घटाकर 18 प्रतिशत किया गया है. मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राज्य की आम जनता, किसानों व गृहिणियों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने यह कदम उठाया है.

(इनपुट : भाषा)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mamata Banerjee, Petrol-Diesel Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com