विज्ञापन

''मुझे देख कर भाग क्यों रहे हो,''- ममता ने दिल्ली पुलिस पर बंग भवन पर निगरानी रखने का लगाया आरोप

SIR मामले को लेकर ममता बनर्जी रविवार रात दिल्ली पहुंचीं और बंग भवन में रुके प्रभावित परिवारों से मिलकर दिल्ली पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कई लोगों को SIR में ‘मृत’ दिखाया गया है और पीड़ित न्याय की मांग करने दिल्ली आए हैं, लेकिन उन पर दबाव डाला जा रहा है.

''मुझे देख कर भाग क्यों रहे हो,''- ममता ने दिल्ली पुलिस पर बंग भवन पर निगरानी रखने का लगाया आरोप
  • ममता बनर्जी रविवार रात को दिल्ली पहुंची हैं, जहां वे SIR में नाम काट दिए गए लोगों से मिलने पहुंची
  • उन्होंने दिल्ली पुलिस पर बंगाल से आए लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और निगरानी पर सवाल उठाए हैं
  • ममता ने कहा कि वे 100 लोगों के साथ आई हैं जिन्हें SIR में मृत दिखाया गया लेकिन वे जीवित हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मुझे देखकर भाग क्यों रहे हो...दिल्ली पुलिस के जवानों से यह सवाल करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार दिल्ली के बंग भवन पहुंचीं. वह बीती रात ही SIR मामले में विसंगतियां और कथित तौर पर प्रताड़ना झेल रहे परिवारों को साथ लेकर दिल्ली आई थीं और यहां आते ही उन्होंने सबसे पहले दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. ममता ने दावा किया कि बंगाल से आए जिन परिवारों ने SIR के चलते मुश्किलें झेली हैं और दिल्ली में शरण ली है, उन्हें दिल्ली पुलिस “जगाकर परेशान कर रही है” और बंग भवन के आसपास “कड़ी निगरानी” लगा रखी है.

गौरतलब है कि बंग भवन, जो बंगालियों के लिए दिल्ली में सुरक्षित ठिकाना माना जाता है, हमेशा से ही राजधानी में किसी भी आपात स्थिति में बंगालियों की शरणस्थली रहा है. सीएम ममता ने कहा कि वह सिंबोलिक 100 लोग लेकर दिल्ली आई हैं. ऐसे लोग जिन्हें SIR में ‘मृत' दिखा दिया गया, लेकिन वे जिंदा हैं. साथ ही वे परिवार भी शामिल हैं जिनके किसी सदस्य की SIR के दौरान मौत हुई.

अगर हम प्रदर्शन करने आते तो आपका दिमाग खराब कर देते

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस इन परिवारों को बार‑बार परेशान कर रही है. बंग भवन के बाहर ममता ने  कहा कि आपके जैसे भाई‑बहन हमारे भी हैं. ये लोग सुप्रीम कोर्ट के पास अपनी बात रखने आए हैं. हम प्रदर्शन करने नहीं आए. अगर प्रदर्शन करने उतरते, तो आपका दिमाग खराब कर देते. सिर्फ हमारे लोगों को परेशान मत करो.

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस उन जगहों तक जाकर परिवारों को परेशान कर रही है जहां वे ठहरे हुए हैं, और यह व्यवहार “ठीक नहीं है.” मुख्यमंत्री ने SIR मामले में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा: “SIR में 150 मौतें हुई हैं. हमारे अधिकारियों को धमकाया जा रहा है. हम यहां इंसाफ के लिए आए हैं, प्रताड़ित परिवारों को सुरक्षा देने आए हैं.” ममता ने यह भी कहा कि उन्होंने दिल्ली में लगभग 15 साल बिताए हैं, लेकिन “ऐसी टॉर्चर वाली स्थिति पहले कभी नहीं देखी.”

ये भी पढ़ें-: बीजेपी अध्‍यक्ष नितिन नवीन नहीं बनेंगे राहुल गांधी के 'पड़ोसी', जानें- कहां मिला है बंगला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com