विज्ञापन

गुजरात के जूनागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 15 घायल

पुलिस की जांच में पता चला है कि बस में भावनगर से द्वारका और सोमनाथ की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 40 यात्री सवार थे.दोपहर 3 बजे, मंगरोल कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर राहिज गांव के पास, जब अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी, तो ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया. और इसी दौरान ये बस पलट गई.

गुजरात के जूनागढ़ में बड़ा सड़क हादसा, 2 यात्रियों की मौत, 15 घायल

गुजरात के जूनागढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई है. इस घटना में दो महिलाओं की मौत की खबर है जबकि 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम ने घायलों को पास के अस्पातल में भर्ती कराया है. जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. वहीं दूसरी तरफ जिन लोगों ने इस दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ये हादसा उस समय हुआ जब एक नीलगाय एकाएक सड़क पार करने लगी. 

पुलिस की जांच में पता चला है कि बस में भावनगर से द्वारका और सोमनाथ की तीर्थयात्रा पर जा रहे करीब 40 यात्री सवार थे.दोपहर 3 बजे, मंगरोल कस्बे से कुछ किलोमीटर दूर राहिज गांव के पास, जब अचानक एक नीलगाय सड़क पार करने लगी, तो ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया. और इसी दौरान ये बस पलट गई.

पुलिस उपाधीक्षक डी.वी. कोडियातर ने कहा कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज़्यादा यात्री घायल हो गए. उन्हें जूनागढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.इस हादसे के बाद, स्थानीय लोग पीड़ितों की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी.पुलिस ने बताया कि पलटी हुई बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए एक खुदाई मशीन (excavator) का इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें: नेपाल में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी सड़क से खाई में गिरी जीप, 17 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Accident News Today, Gujarat Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com