विज्ञापन

तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत

Tamil Nadu Factory Blast: विस्फोट के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में बड़ा धमाका, 13 लोगों की मौत
Tamil Nadu Firecracker Factory Blast: तमिलनाडु में बड़ा हादसा
  • तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा निर्माण इकाई में भीषण विस्फोट हुआ है
  • इस धमाके में अब तक तेरह लोगों के मरने की पुष्टि की गई है और राहत कार्य जारी है
  • विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बचाव दल सक्रिय हो गए हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Tamil Nadu Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में पटाखा बनाने वाली एक यूनिट में बड़ा धमाका हुआ है. पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में फिलहाल 13 लोगों की मौत हो गई है, इस वक्त मौके पर राहत और बचाव का काम जोरों पर चल रहा है. पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा‑तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. इस दुखद हादसे पर पीएम मोदी और तमिलनाडु सीएम ने दुख जताया है.

Latest and Breaking News on NDTV

सीएम स्टालिन ने हादसे पर जताया दुख

तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है. इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है.

तमिलनाडु के विरुधुनगर ज़िले में हुआ यह हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है. प्रधानमंत्री ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति वह अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

ये भी पढ़ें : सार्वजनिक माफी मांगे कमल हासन... तमिलनाडु चोल विरासत विवाद के बाद भाजपा की मांग

फरवरी में आंध्र प्रदेश में हुआ था पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट

इससे पहले फरवरी के आखिर में आंध्र प्रदेश में ऐसा ही हादसा हुआ था. जहां काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 28 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे. तब एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताया गया था कि विस्फोट के समय पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में लगभग 20 लोग काम कर रहे थे. सीएम नायडू ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को दुर्घटनास्थल का दौरा करने का निर्देश दिया था.

वेदांता पावर प्लांट हादसे में घायल एक और मजदूर की मौत

इसके अलावा पिछले दिनों ही छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें घायल झारखंड के एक और मजदूर की रविवार को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई. 14 अप्रैल को हुई इस दुखद घटना के बाद अब तक मरने वालों की कुल संख्या 24 हो गई है. धमाके में कुल 36 मजदूर बुरी तरह झुलस गए थे. सूत्रों के मुताबिक, बाकी घायलों में से तीन की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. सभी घायल मजदूरों को बेहतरीन इलाज मुहैया कराया जा रहा है और मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है.

ये भी पढ़ें : नोएडा हिंसा मामले में बड़ा खुलासा: सॉफ्टवेयर इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड, तमिलनाडु से किया गया था गिरफ्तार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com