विज्ञापन
Story ProgressBack

महाराष्ट्र कांग्रेस को एक महीने में तीसरा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी छोड़ा साथ

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, हार्दिक पटेल, सुष्मिता देव और आरपीएन सिंह जैसे नेताओं ने हाल के वर्षों में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है.

महाराष्ट्र कांग्रेस को एक महीने में तीसरा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी छोड़ा साथ
अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश थे.
मुंबई:

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण (65) ने कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी छोड़ रहे हैं. उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को भी अपना इस्तीफा (विधायक पद से) सौंप दिया है. सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने का मन बना लिया है. अशोक चव्हाण कथित तौर पर कांग्रेस से नाखुश थे. जिसके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया है. 

बता दें कांग्रेस नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा जियाउद्दीन सिद्दीकी ने भी हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. सिद्दीकी मुंबई में कांग्रेस का एक प्रमुख अल्पसंख्यक चेहरा थे जो कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की गठबंधन सरकार के समय मंत्री भी रहे थे. हाल ही के महीनों में पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा भी कांग्रेस पार्टी से अलग होकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए हैं.

कांग्रेस से इन नेताओं ने दिया है इस्तीफा

हाल ही के सालों में कई सारे कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है. असम में हिमंत विश्व शर्मा 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे. वहीं, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह 2022 में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, प्रियंका चतुर्वेदी, हार्दिक पटेल, सुष्मिता देव और आरपीएन सिंह जैसे नेताओं ने हाल के वर्षों में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है. वहीं अब इस सूची में अशोक चव्हाण का नाम भी शामिल हो सकता है.

ये भी पढ़ें- "PM मोदी न होते तो लौट न पाते" : कतर से लौटने वाले पूर्व नौसैनिकों ने की प्रधानमंत्री की सराहना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
भगोड़े कारोबारी विजय माल्‍या को झटका, सेबी ने 3 साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया
महाराष्ट्र कांग्रेस को एक महीने में तीसरा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने भी छोड़ा साथ
वित्त मंत्री के बजट पर गदगद PM मोदी : 84 मिनट के भाषण में 78 बार थपथपाई मेज
Next Article
वित्त मंत्री के बजट पर गदगद PM मोदी : 84 मिनट के भाषण में 78 बार थपथपाई मेज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;