विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2018

महाराष्ट्र : 1.41 करोड़ लोगों से 39,000 करोड़ रुपये वसूलने के लिए अभियान शुरू

उपभोक्ताओं से वसूली के लिए सरकारी बिजली वितरण इकाई महावितरण का कनेक्शन काटने का अभियान

Also Read in
महाराष्ट्र : 1.41 करोड़ लोगों से 39,000 करोड़ रुपये वसूलने के लिए अभियान शुरू
प्रतीकात्मक फोटो.
मुंबई: महाराष्ट्र की सरकारी बिजली वितरण इकाई महावितरण ने बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया है. महावितरण को उपभोक्ताओं से करीब 39,000 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना है.

महावितरण ने एक बयान में कहा कि उसकी वित्तीय स्थिति काफी खराब हो चुकी है. जनवरी तक उसे विभिन्न श्रेणियों के 1.41 करोड़ उपभोक्ताओं से 39,000 करोड़ रुपये का बकाया वसूलना था. ऐसे में महावितरण ने अब बिजली बिलों का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया है. करीब 57.56 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 1,500 करोड़ रुपये और 5.73 लाख वाणिज्यिक उपभोक्ताओं पर 478 करोड़ रुपये का बकाया है.

VIDEO : बिजली बिल माफ करने की मांग

इसी तरह उद्योग क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर 847 करोड़ रुपये तथा38 लाख कृषि उपभोक्ताओं पर 23,000 करोड़ रुपये का बकाया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Elecricity Bill Recovery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com