महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मुद्दे पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर अड़े हुए हैं. पुलिस ने धारा 149 के तहत राज ठाकरे को नोटिस भी जारी किया है. उनके द्वारा अजान के विरोध में हनुमान चालीसा पढ़ें जाने की चेतावनी के बाद पुलिस की तरफ से महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं को कई जगहों पर हिरासत में लिया गया है.
इस विवाद के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वो मस्जिदों पर से लाउडस्पीकर उतारने की अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बाल ठाकरे एक सभा को संबोधित कर रहे हैं. उस सभा में काफी संख्या में लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में बाल ठाकरे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि जिस दिन मेरी सरकार आएगी, उस दिन किसी को रास्ते पर नमाज पढ़ने नहीं दिया जायेगा. धर्म को राष्ट्र विकास में बाधा नहीं बनना चाहिए. अगर हिंदू धर्म से कोई तकलीफ हो रही हो तो हमें बताइए मैं उसका बंदोबस्त करूंगा. लेकिन मस्जिद पर से लाउडस्पीकर उतरना चाहिए बस .
— Raj Thackeray (@RajThackeray) May 4, 2022
गौरतलब है कि पुलिस के सख्ती के बावजूद आज भी मुंबई के कुछ इलाकों से मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ किया गया. मुंबई के कांदिवली में चारकोप में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने ठीक अजान के समय अपनी बिल्डिंग के टेरेस पर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ चलाया.
ये भी पढ़ें-
- World Press Freedom Index पर लुढ़का भारत, 142वीं रैंक से फिसलकर 150वें पर पहुंचा
- यूरोप दौरे के बीच प्रधानमंत्री मोदी की 30 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल
- "सस्ते इंटरनेट से क्या होगा, जब..." : अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर तंज
ये भी देखें-सिटी सेंटर: राज ठाकरे की चेतावनी के बाद अलर्ट हुई महाराष्ट्र पुलिस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं