विज्ञापन

बेकाबू रफ्तार, शख्स को गेंद की तरह उछालकर फेंका, हिट एंड रन के ये वीडियो आपको डरा देगा

Gujarat News: वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि सड़क क्रॉस कर रहे शख्स की जरा भी गलती नहीं थी. वह लगभग सड़क के किनारे पहुंच ही चुका था कि कार ने साइड में आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी. सचिन कुलकर्णी की रिपोर्ट...

बेकाबू रफ्तार, शख्स को गेंद की तरह उछालकर फेंका, हिट एंड रन के ये वीडियो आपको डरा देगा
गुजरात हिट एंड रन केस.
  • गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके में तेज रफ्तार कार ने राहगीर हितेश पटेल को जोरदार टक्कर मार दी
  • हादसे का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसमें कार चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है
वलसाड:

गुजरात के वलसाड जिले के पारडी इलाके से हिट एंड रन का ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे देखकर दिल दहल उठेगा. पारडी के रेंटलाव गांव में तेज रफ्तार कार ने एक राहगीर को उड़ाया फिर मौके से फरार हो गई. घटना का वीडियो बहुत ही भयावह है. सड़क पर चल रहे शख्स पर रफ्तार का ऐसा कहर बरसा कि देखने वाले की रूह कांप जाए. 

ये भी पढ़ें- लक्की की हत्या CCTV में कैद: काली हुडी, चेहरे पर मास्क, शख्स ने थार में बैठे AAP नेता को मारीं 5 गोलियां

कार से जोरदार टक्कर मारा भागा ड्राइवर

पारदी के रेंटलाव गांव में रहने वाला हितेश पटेल केबल नेटवर्क का काम करता था.अपनी कार को पार्क करके वह ऑफिस के लिए रास्ता क्रॉस कर ही रहा था तभी सामने से रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मारी और वहां से फरार हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति पहले तो कार के बोनट पर आया और फिर हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़ा. 

Latest and Breaking News on NDTV

सीसीटीवी में कैद हिट एंड रन मामला

वह कोई सामान नहीं बल्कि एक जीता जागता इंसान था. उसको बुरी तरह उड़ाने के बाद भी कार चालक को एक मिनट के लिए यह एहसास नहीं हुआ कि उसने क्या कर दिया है. उसने एक सेकेंड के लिए भी कार की रफ्तार को ब्रेक नहीं दिया और बिना रुके वहां से फरार हो गया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

कार ने जोरदार टक्कर मारी और हो गई फरार

जैसे ही आसपास के लोगों को एहसास हुआ कि कार ने किसी शख्स को उड़ा दिया है, वे लोग तुरंत उसके पास दौड़े. सड़क पर बेसुध पड़े हितेश को उन्होंने तुरंत अस्पताल पहुंचाया. इतनी बड़ी दुर्घटना को अंजाम देने के बाद भी कार चालक को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ा. ऐसा लग रहा था कि जैसे कार चला रहा शख्स नशे में धुत था इसीलिए उसे जरा भी फर्क नहीं पड़ा. हालांकि ये सिर्फ आशंका जताई जा रही है पूरा मामला तो उसके पकड़े जाने के बाद ही साफ हो सकेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

हादसे का वीडियो डरा रहा

पारडी पुलिस ने फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है. वहीं इस हादसे में बुरी तरह से घायल हितेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज जारी है. लेकिन हादसे का वीडियो वाकई डरा देने वाला है. वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है कि सड़क क्रॉस कर रहे शख्स की जरा भी गलती नहीं थी. वह लगभग सड़क के किनारे पर पहुंच ही चुका था कि कार ने साइड में आकर उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद भी उसे अपनी गलती का जरा भी एहसासनहीं हुआ और घायल शख्स की मदद के बजाय उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया.
 

लेखक के बारे में
img
श्वेता गुप्ता
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat News, Gujarat Crime, Gujarat Accident, Valsad Accident Video, Gujarat Hit And Run
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com