- महाराष्ट्र में सरकार गठन पर सस्पेंस जारी
- शिवसेना सूत्रों के हवाले से आई बड़ी खबर
- 'BJP 50:50 फॉर्मूले पर तैयार हों तो सुधर सकते हैं रिश्ते'
महाराष्ट्र (Maharashtra) में सरकार गठन को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अगले हफ्ते तक सरकार का गठन हो सकता है. उधर, शिवसेना का कहना है कि NCP और कांग्रेस के साथ सरकार गठन पर बातचीत जारी है. इस बीच शिवसेना सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि भाजपा अगर 50:50 फॉर्मूले पर तैयार है तो पार्टी (शिवसेना) को 'BJP के साथ अपने गठबंधन को एक बार फिर से दुरुस्त करने में खुशी होगी.' बता दें कि इससे पहले शिवसेना ने तीन दशक से अधिक समय तक अपने सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) से 50:50 फॉर्मूले पर सहमति नहीं बनने के बाद नाता तोड़ लिया था. शिवसेना की मांग थी कि ढाई साल शिवसेना (Shiv Sena) का मुख्यमंत्री होगा और ढाई साल बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा. बीजेपी (BJP) ने शिवसेना (Shiv Sena) की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया था कि इस तरह के किसी भी समझौते पर सहयोगी दल के साथ कोई चर्चा नहीं की गई.
रामदास अठावले ने सरकार बनाने के लिए शिवसेना को सुझाया था 'नया फॉर्मूला'- अब संजय राउत का आया यह Reaction
इस बीच शिवसेना (Shiv Sena) का कहना है कि एनसीपी और कांग्रेस (NCP-Congress) के साथ मिलकर सरकार बनाने का काम सही दिशा में जारी है. 'शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, 'आप शरद पवार और हमारे गठबंधन के बारे में चिंता नहीं करें. बहुत जल्द शिवसेना की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार महाराष्ट्र में सत्ता में होगी. यह एक स्थिर सरकार होगी.' इससे पहले सोमवार को शरद पवार ने सरकार गठन को लेकर शिवसेना के साथ समझौते पर कहा था कि वास्तव में ऐसा था?' इसके बाद ऐसी अटकलों को हवा मिली कि क्या शिवसेना-NCP और कांग्रेस के बीच सरकार गठन पर कोई फैसला नहीं हो पाया. NCP प्रमुख के बयान के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि शरद पवार जो कहते हैं उसे समझने में 100 जन्म लग जाएंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
क्या NCP चीफ शरद पवार बनेंगे राष्ट्रपति? महाराष्ट्र में सरकार पर जारी सस्पेंस के बीच...
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 105, शिवसेना के पास 56 सीटें हैं, जबकि राकांपा और कांग्रेस के पास क्रमश: 54 और 44 सीटें हैं. राज्य में सरकार बनाने को इच्छुक किसी भी दल या गठबंधन को विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कम से कम 145 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी.
महाराष्ट्र में सरकार का गठन अगले हफ्ते, CM का पहला टर्म शिवसेना को, कांग्रेस का बन सकता है स्पीकर- सूत्र
VIDEO: महाराष्ट्र में सरकार का गठन अगले हफ्ते तक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं