Click to Expand & Play
महाराष्ट्र में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल का मामला गरमाता जा रहा है। महाराष्ट्र में अब तक 50 हड़ताली डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि 120 अन्य हड़ताली डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया गया।
इस बीच, जलगांव में एक बुजुर्ग मरीज की मौत की भी खबर है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र का स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यभर में हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है।
आज हड़ताल का छठा दिन है और सुबह 8 बजे मेस्मा की डेडलाइन खत्म हो गई। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक ने हड़ताल को गैर-कानूनी करार दिया था।
महाराष्ट्र में 1 जुलाई से करीब 12 हजार डॉक्टर हड़ताल पर हैं। ये डॉक्टर छठे वेतन आयोग के मुताबिक तनख्वाह दिए जाने और अस्थायी डॉक्टरों को स्थायी करने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें
NEET-PG काउंसिलिंग : प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का हड़ताल खत्म करने का ऐलान, मरीजों को राहत
Delay in NEET PG Counselling : डॉक्टरों का विरोध 13वें दिन भी जारी, विरोध प्रदर्शन में चिकित्सकों की संख्या बढ़ी
NEET-PG काउंसलिंग: प्रदर्शन जारी रखेंगे रेजिडेंट डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में नहीं बनी बात
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com