विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2013

बुलढाणा में लड़कियों के हॉस्टल में खाने से बीमार हुईं 70 लड़कियां

बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को फूड प्वायजनिंग की शिकायत है। हालांकि इनमें से 20 लड़कियों को प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनों लड़कियों को अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: महाराष्ट्र के बुलढाणा में लड़कियों के एक हॉस्टल में खाना खाने के बाद से 70 लड़कियां बीमार हो गईं। ये मामला बुलढाणा के शेगांव का है।

यहां रविवार को स्कूल के हॉस्टल में रात का खाना खाने के बाद लड़कियों ने पेट में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि इन लड़कियों को फूड प्वायजनिंग की शिकायत है। हालांकि इनमें से 20 लड़कियों को प्राथमिक जांच के बाद अस्पताल से छोड़ दिया गया है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन दोनों लड़कियों को अकोला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, बुलढाना, विशाक्त भोजन, लड़कियों का हॉस्टल, Maharashtra, Buldhana Girls Hostel, Food Poisoning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com