विज्ञापन

अब 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के साथ जाने को तैयार, उद्धव सेना में हड़कंप; बुलाई इमरजेंसी बैठक

एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर सफल होता नजर आ रहा है. सूत्रों के मुताबिक, सांसदों के बाद अब उद्धव के विधायकों पर भी उनकी नजर है. ये उद्धव के लिए दोहरी परेशानी की बात है.

अब 20 में से 14 विधायक भी शिंदे के साथ जाने को तैयार, उद्धव सेना में हड़कंप; बुलाई इमरजेंसी बैठक
उद्धव ठाकरे को दोहरा झटका.
  • उद्धव ठाकरे के 14 विधायक भी एकनाथ शिंदे गुट के साथ जाने को तैयार हैं-सूत्र
  • उद्धव ठाकरे ने दोपहर को शिवालय में विधायकों की एक इमरजेंसी बैठक बुलाई
  • शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के बाद विधायकों में भी सेंधमारी की खबर से संकट गहरा गया है

6 बागी सांसदों के बाद अब 14 विधायक भी एकनाथ शिंदे के साथ जाने को तैयार हैं. इस खबर से उद्धव गुट में हड़कंप मचा हुआ है. उन्होंने दोपहर को इमरजेंसी बैठक बुलाई है. शिवसेना यूबीटी के बागी सांसदों के बाद अब विधायकों पर भी टूट का खतरा मंडरा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, उद्धव के 14 विधायक भी एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं. सेंधमारी की चर्चा के बीच उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 2:30 बजे शिवालय में विधायकों की अहम बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे सेंधमारी के मुद्दे पर चर्चा भी की थी. 

एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर सफल होता नजर आ रहा है. सांसदों के बाद अब उद्धव के विधायकों पर भी उनकी नजर है. ये उद्धव के लिए दोहरी परेशानी है. महाराष्ट्र विधानसभा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना के 20 विधायक हैं. अगर 14 विधायक टूटकर शिंदे गुट में शामिल हो जाते हैं तो उद्धव के पास सिर्फ 6 विधायक बचेंगे. 

सांसदों के बाद विधायकों में भी सेंधमारी -सूत्र

शिंदे गुट ने उद्धव के सांसदों के बाद अब विधायकों में भी सेंधमारी कर दी है. यूबीटी के 6 बागी सांसद दिल्ली में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. उद्धव के सामने अब सांसदों को संभालने के साथ ही विधायकों पर नजर बनाए रखने का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

20 में से 14 विधायक उद्धव गुट से अलग होने को तैयार

सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना यूबीटी के 20 में से 14 विधायक अलग गुट बनाने या शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं.इस बात की भनक ठाकरे गुट को लग चुकी है. इसीलिए उन्होंने अपने आवास पर इमरजेंसी बैठक बुलाई है. ठाकरे गुट को अब विधायकों की सेंधमारी की चिंता सता रही है. अगर सांसदों के साथ ही विधायक भी शिंदे गुट के साथ चले जाते हैं तो महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा भूचाल देखने को मिल सकता है.

'सांसदो के आने से महायुति और मजबूत होगी'

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने शिवसेना(UBT) के कई सांसदों के आज शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने की संभावना पर कहा कि इससे महायुति मजबूत होगी और केंद्र में NDA की सरकार मजबूत होगी.  सब यही चाहते हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मजबूत हो. देश की तरक्की को इन लोगों के समर्थन से और मजबूती मिल पाएगी.

तोड़फोड़ चल रही है

ऑपरेशन टाइगर पर आदित्य ठाकरे ने तंज कसते हुए कहा कि आप शासन पर ध्यान दीजिए.  विदेश नीति की क्या हालत है, पानी की क्या स्थिति है, आंतरिक सुरक्षा और महंगाई की क्या स्थिति है. सरकार आपको चलानी नहीं आती. किसान, महिलाओं की बात बीजेपी को सुनाई नहीं देती, तोड़फोड़ ही चल रही है.
 

ये भी पढ़ें- शिवसेना UBT के 6 बागी सांसद आज दिल्ली में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, उद्धव ने लगाया खरीदे जाने का आरोप

लेखक के बारे में
img
Ramraje Shinde
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uddhav Thackeray, Eknath Shinde, Shivsena Crisis, Maharashtra Political Crisis, Shivsena UBT Candidate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com