विज्ञापन

शादी के बाद भाग गई महाकुंभ वायरल गर्ल, FIR के बाद पति का चौंकाने वाला दावा- अजमेर में कर रहा तलाश

महाकुंभ वायरल गर्ल ने मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. इसके बाद उसके परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद’ का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है.

शादी के बाद भाग गई महाकुंभ वायरल गर्ल, FIR के बाद पति का चौंकाने वाला दावा- अजमेर में कर रहा तलाश
शादी के बाद भाग गई महाकुंभ वायरल गर्ल
IANS

प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल केस में नया मोड़ सामने आ गया है. बीते दिनों शादी करने के बाद से चर्चाओं में रही वायरल गर्ल इस बार वह अपनी निजी जिंदगी और अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. वायरल गर्ल के पति ने दावा किया है कि वह उसे छोड़कर भाग गई है. जिसकी तलाश के लिए वह राजस्थान के अजमेर में भटक रहा है. पति द्वारा महाकुंभ वायरल गर्ल के फरार होने का दावा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

लोगों से मदद की अपील की

वीडियो में पति खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बताते हुए नजर आ रहा है. वह कहता है कि वह भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया है. वायरल गर्ल के पति ने वीडियो में लोगों से मदद की अपील करते हुए भी दिखाई देता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है. जानकारी के अनुसार शादी के बाद अपने पति का साथ छोड़कर अज्ञात स्थान पर चली गई है, जिसके बाद पति उसे तलाशने के लिए अलग-अलग जगहों पर भटक रहा है.

केरल के फरमान से की थी शादी

बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल ने हाल ही में केरल के रहने वाले एक युवक से शादी की थी. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, जहां दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. उधर महाकुंभ वायरल गर्ल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में नाबालिग पाया गया है, जिसके बाद उसकी उम्र को लेकर उठा विवाद और गहरा गया है. इस खुलासे के सामने आने के बाद घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी ‘अमान्य' करने की मांग की. 

परिजनों ने शादी को बताया लव जिहाद

मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल के परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद' का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है. आयोग द्वारा गठित जांच समिति के निष्कर्षों का हवाला देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले महीने केरल में महाकुंभ वायरल गर्ल की अंतरधार्मिक शादी 'लव जिहाद' का मामला था और इसमें कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. 

महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ FIR

आयोग ने 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के निवासी प्रथम दुबे से शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति का गठन किया था. समिति को जांच करनी थी कि वह नाबालिग है कि नहीं और साथ ही यह भी कि कहीं उसका शोषण तो नहीं किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर महेश्वर में महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ कथित अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि केरल में उनकी शादी 'लव जिहाद' का मामला है और महाकुंभ वायरल गर्ल को घर वापस लाया जाना चाहिए. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com