प्रयागराज महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर हर दिन नई-नई बात सामने आ रही है. बीते दिनों शादी करने के बाद से वायरल गर्ल अपनी निजी जिंदगी और अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में हैं. अब महाकुंभ वायरल गर्ल को लेकर एक नया दावा सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में एक युवक खुद को महाकुंभ वायरल गर्ल का पति बताते हुए कह रहा है कि वह उसे छोड़कर भाग गई है. जिसकी तलाश के लिए वह राजस्थान के अजमेर में भटक रहा है.
लोगों से मदद की अपील की
वायरल वीडियो में युवक खुद को राजस्थान के अजमेर और पुष्कर में बताते हुए नजर आ रहा है. वह कहता है कि वह भाग गई है. वह उसे ढूंढने के लिए अजमेर-पुष्कर आया है. महाकुंभ वायरल गर्ल के फरार होने का दावा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, अभी तक इस वीडियो को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है, न ही महाकुंभ वायरल गर्ल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया आई है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केरल में की थी शादी
बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल ने हाल ही में केरल के रहने वाले एक युवक से शादी की थी. यह शादी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही, जहां दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. उधर महाकुंभ वायरल गर्ल को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में नाबालिग पाया गया है, जिसके बाद उसकी उम्र को लेकर उठा विवाद और गहरा गया है. इस खुलासे के सामने आने के बाद घुमंतू पारधी समुदाय के लोगों ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के नाम ज्ञापन सौंपकर महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी ‘अमान्य' करने की मांग की.
परिजनों ने शादी को बताया लव जिहाद
मार्च में केरल के तिरुवनंतपुरम में दोनों की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल के परिजनों ने इस विवाह को ‘लव-जिहाद' का नाम दिया था और दावा किया था कि वह नाबालिग है. आयोग द्वारा गठित जांच समिति के निष्कर्षों का हवाला देते हुए स्थानीय भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले महीने केरल में महाकुंभ वायरल गर्ल की अंतरधार्मिक शादी 'लव जिहाद' का मामला था और इसमें कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.
महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ FIR
आयोग ने 17 मार्च को उत्तर प्रदेश के निवासी प्रथम दुबे से शिकायत मिलने के बाद एक जांच समिति का गठन किया था. समिति को जांच करनी थी कि वह नाबालिग है कि नहीं और साथ ही यह भी कि कहीं उसका शोषण तो नहीं किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि जांच के निष्कर्षों के आधार पर महेश्वर में महाकुंभ वायरल गर्ल के पति के खिलाफ कथित अपहरण और बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. महेश्वर से भाजपा विधायक राजकुमार मेव और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम पटेल ने बीते शुक्रवार को कहा कि केरल में उनकी शादी 'लव जिहाद' का मामला है और महाकुंभ वायरल गर्ल को घर वापस लाया जाना चाहिए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं