विज्ञापन

मोनालिसा का हनीमून वीडियो, फरहान के साथ एन्जॉय कर रहीं बोट राइड, लव जिहाद के विवाद के बीच कुछ ऐसा दिखा मूड

मोनालिसा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. सुर्खियों की वजह थी फरमान से शादी लेकिन इन तमाम विवादों के बीच उनका एक बेहद खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर आया है.

मोनालिसा का हनीमून वीडियो, फरहान के साथ एन्जॉय कर रहीं बोट राइड, लव जिहाद के विवाद के बीच कुछ ऐसा दिखा मूड
हनीमून गई हैं मोनालिसा?
Social Media
नई दिल्ली:

शादी के बाद चर्चा में छाई मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में मोनालिसा की खुशनुमा जिंदगी की एक झलक देखने को मिल रही है. खूबसूरत लोकेशन देख ऐसा लग रहा है कि मोनालिसा हनीमून पर गई हैं लेकिन इस पोस्ट में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई है. फरमान ने ये वीडियो मोनालिसा के साथ कोलैब में शेयर किया है. इस वीडियो के साथ फरमान ने अरिजीत सिंह की आवाज में एक बेहद रोमांटिक ट्रैक भी लगाया.

वीडियो की बात करें तो इसे फरमान ने बेहद खूबसूरती से शूट किया. मोनालिसा तो सुंदर लग ही रही हैं खूबसूरत लोकेशन उनके साथ और खुशी पर चार चांद लगा रही है. बता दें कि मोनालिसा ने हाल में फरमान से शादी की और इस शादी के बाद कई बातें सुनने को मिलीं. मोना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मोना के पिता उनकी शादी बुआ के बेटे से करवाने जा रहे थे. वहीं मोना फरमान से शादी करना चाहती थीं. उन्होंने फरमान से बात की और फिर मुंबई में शादी का इंतजाम किया गया. फरमान के घरवालों को शादी की खबर नहीं थी और मोना के पिता जानते हुए भी इसमें शामिल नहीं हुए थे.

यह भी पढ़ें: 4000 करोड़ की रामायणम् की रिलीज से पहले वायरल हुआ ये सीन, देखें मरते समय लक्ष्मण को क्या ज्ञान दे रहा था रावण

लव जिहाद के आरोप

मोनालिसा की शादी के बाद उनकी फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा का आरोप था कि मोना का माइंड वॉश किया गया है और वह लव जिहाद का शिकार हो गई हैं. हालांकि मोना ने इन सभी आरोपों को गलत बताया और साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से फरमान से शादी की और इसके लिए उन्होंने धर्म भी नहीं बदला.  

यह भी पढ़ें: कौन हैं सुबोध भावे, पर्दे पर निभाने जा रहे नीम करोली बाबा का किरदार, फर्स्ट लुक देख फैन बोले- निःशब्द कर दिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Monalisa Instagram, Monalisa Age, Monalisa Bhosle, Monalisa Farman Khan, Monalisa Farman Wedding Photo, Monalisa Movie, Monalisa Sanoj Mishra, Sanoj Mishra Controversies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com