तीन जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 43 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं. महाकुंभ में अभी 16 दिन बाकी हैं. यह 26 फरवरी तक चलेगा. इसीलिए जाने की हड़बड़ी न करें. लोगों का प्रयागराज पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है. सभी सोच रहे हैं कि 144 साल बाद बने इस महासंयोग के दौरान हम भी गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर लें. इसीलिए भारी भीड़ प्रयागराज पहुंच रही है. महाकुंभ में जाने वाले हजारों श्रद्धालु, प्रयागराज की तरफ जाने वाले रास्तों पर कथित तौर पर सैकड़ों किलोमीटर तक लगे भारी ट्रैफिक जाम की वजह से नेशनल हाईवे पर फंसे हुए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 300 किमी के रास्ते में वाहन जाम की वजह से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार भी महाकुंभ पहुंच रहे हैं.
सरकार के मुताबिक पिछले 27 दिनों में 43 करोड़ लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है. वीकेंड पर प्रयागराज में जाम से बुरा हाल रहा. आज भी हालात खराब है. प्रयागराज पहुंचने वाली हर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. लाखों लोग जाम में फंसे हैं. यह जाम 2 या 4 घंटे नहीं बल्कि पिछले 70 से ज्यादा घंटों से लगा हुआ है. आखिर इस महाजाम की वजह क्या है जानिए.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

कहां-कहां जाम है
- मध्य प्रदेश में रीवा से प्रयागराज के रास्ते पर
- आगरा से प्रयागराज का रास्ते पर जाम
- गोरखपुर से प्रयागराज का रास्ते पर जाम
जाम की वजह क्या है?
- 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा का स्नान है
- महाकुंभ का यह आखिरी पर्व स्नान है
- कल्पवासी अपने-अपने घरों को लौट जाते हैं
- इस स्नान के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब बढ़ा
- वीकेंड के चलते ट्रैफिक पर और दबाव बढ़ा
- प्रयागराज आने वाले काशी और अयोध्या दर्शन के लिए भी जाते हैं.
- इससे भी पूरे इलाके पर प्रेशर बढ़ गया है.
महाकुंभ जाने वालों के लिए सलाह क्या है?
- 15 फरवरी तक प्रयागराज जाने से बचें
- 12 को माघी स्नान पर भारी भीड़ रहेगी
- 13 को छूट गए श्रद्धालु स्नान करेंगे, भीड़ रहेगी
- 15 तक अयोध्या-काशी दर्शन के बाद बाहर के श्रद्धालु घरों को निकल जाएंगे
- संगम में जाने का हठ न पालें, जहां है वहीं स्नान लें.
रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़
प्रयागराज संगम स्टेशन संगम घाट के पास होने की वजह से इस स्टेशन पर ज्यादा भीड़ पहुंची है. यहां से संगम घाट सिर्फ 3 कमी की दूरी पर है तो इतने ज्यादा लोग पहुंच गए कि स्टेशन को बंद करने की नौबत आ गई. लेकिन प्रयाग जंक्शन यात्रियों के लिए अभी भी खुला हुआ है.

(प्रयागराज रेलवे स्टेशन का हाल देखिए)
कहां कितना जाम है, यहां देखें
गूगल मैप बता रहा है कि बनारस से प्रयागराज जाने वाले रास्ते में भीषण जाम देखा जा रहा है. लहरतारा रोड पर भयानक जाम है. सोमवार सुबह 9.55 बजे प्रयागराज के भीतर कमला नेहरू रोड पर जाम लगा था. वही भारद्वाज आश्रम रोड से अमरनाथ झा मार्ग से काफी आगे तक जाम से बुरा हाल है. वहीं झूंसी के पास भी ट्रैफिक जाम है. सुनीता सिंह, सीता सिंह महाविद्यालय मार्ग के पास भी जाम लगा हुआ है.

(बनारस से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति)
उत्तर प्रदेश के चंदौली से प्रयागराज जाने वाले रास्ते से सुबह 9.30 बजे जगह-जगह जाम देखा गया. प्रयागराज में ग्रांड ट्रंक रोड हो या झूंसी रोड या फिर अलोपी माता मंदिर, हर जगह वाहन खड़े हुए हैं. लोग रास्ते में भी फंसे हैं. पंडितपुर के पास भी जाम से हाल बुरा है.

(चंदौली से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति)
सोनभद्र से प्रयागराज जाने वाले रास्ते पर सुबह 9.40 बजे दो जगहों पर जाम देखा गया. बाकी रास्ता साफ था. लेकिन प्रयागराज में घुसने से पहले हर सड़क जाम से बेहाल नजर आ रही है.

महास्नान की प्लानिंग से बढ़ी भीड़
जब से महाकुंभ शुरू हुआ है, तब से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज का रुख कर रहे हैं. वहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ का आलम कुछ ऐसा है कि सड़कों पर सिर्फ लोग ही लोग दिखाई दे रहे हैं. सड़क के खाली हिस्से तो कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं. मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ के बाद वहां पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या पहले तो कम हुई थी, लेकिन फिर लोगों ने सोचा कि फिलहाल कोई अमृत स्नान तो है नहीं तो ऐसे में यह मौका स्नान के लिए सही होगा. वीवीआईपी मूवमेंट भी लगभग खत्म हो चुका है. पीएम मोदी और सीएम योगी भी प्रयागराज आकर वापस आ चुके हैं. ये सोचकर भीड़ फिर उमड़ पड़ी. फिर क्या था लग गया महाजाम.

मध्य प्रदेश से प्रयागराज के रास्ते में लगा जाम
शनिवार, रविवार की छुट्टी ने खराब किया प्लान
ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि छुट्टी के दिन महाकुंभ जाना सही रहेगा. शनिवार और रविवार दो दिन की छुट्टी तो सोने पर सुहागा जैसा हो गया. बस इसी सोच के साथ लोग अपने घरों से प्रयागराज के लिए निकल पड़े. अब लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं. बहुत से लोग तो घाटों तक पहुंच ही नहीं पा रहे हैं. वहीं जो जा रहा है उनको कई किलोमीटर की पैदल यात्रा करनी पड़ रही है.

(प्रयागराज में भारी भीड़)
महाकुंभ पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हैं. वो संगम में डुबकी लगाएंगी. उनका कई मंदिरों में भी पूजा- अर्चना का कार्यक्रम है. जानकारी के मुताबिक, वह बड़े हनुमान मंदिर और अक्षय वट का दर्शन करेंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ हैं.
Governor of Uttar Pradesh Smt Anandiben Patel and Chief Minister Yogi Adityanath received President Droupadi Murmu on her arrival at Prayagraj. pic.twitter.com/cQnZzPcQar
— President of India (@rashtrapatibhvn) February 10, 2025
दूसरे राज्यों से आने वाले ध्यान दें
अगर आप मध्य प्रदेश से प्रयागराज जा रहे हैं तो आपको खास ध्यान देने की जरूरत है. मध्य प्रदेश के बॉर्डर से लेकर प्रयागराज तक भयंकर जाम है. महाकुंभ की वजह से मध्य प्रदेश में भी जाम देखने को मिल रहा है. इसे देखते हुए सीएम मोहन यादव ने लोगों से अपील की है कि लोग व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रयागराज पहुंचने वाले रास्तों पर 10-15 किमी लंबा जाम लगा है.
ये भी पढ़ें: फ्रांस दौरे पर AI समिट में शामिल होंगे पीएम मोदी; दोनों देशों के बीच किस एजेंडे पर होगी बात; 10 प्वाइंटर्स में जानें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं