विज्ञापन
This Article is From Jun 15, 2024

मध्य प्रदेश के मंडला में फ्रिज में गौमांस मिलने के बाद 11 लोगों के घर ढहाए गए

आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिलीं, सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया

मध्य प्रदेश के मंडला में फ्रिज में गौमांस मिलने के बाद 11 लोगों के घर ढहाए गए
पुलिस को आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिलीं.
मंडला:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आदिवासी बहुल जिले मंडला में अवैध गौमांस (Beef) व्यापार के खिलाफ कार्रवाई के तहत 11 लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए घरों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया. मंडला के पुलिस अधीक्षक (SP) रजत सकलेचा ने समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि कार्रवाई यह गुप्त सूचना मिलने के बाद की गई कि नैनपुर के भैसवाही इलाके में वध के लिए बड़ी संख्या में गायों को लाया गया है.

सकलेचा ने कहा कि, 'एक दल वहां पहुंचा और हमें आरोपियों के ठिकाने के पीछे बंधी 150 गायें मिली. सभी 11 आरोपियों के घरों में रेफ्रिजरेटर से गाय का मांस बरामद किया गया. हमें जानवरों की चर्बी, खाल और हड्डियां भी मिलीं, जिन्हें एक कमरे में रखा गया था.''

एसपी ने कहा, 'स्थानीय सरकारी पशु चिकित्सक ने पुष्टि की है कि जब्त मांस गौमांस है. हमने डीएनए विश्लेषण के लिए नमूने हैदराबाद भी भेजे हैं. 11 आरोपियों के घर ढहा दिए गए क्योंकि वे सरकारी जमीन पर थे.''

एक आरोपी गिरफ्तार, 10 फरार
उन्होंने कहा कि गायों और गोमांस की बरामदगी के बाद शुक्रवार रात को एक एफआईआर दर्ज की गई है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शेष 10 की तलाश जारी है.

सकलेचा ने कहा, '150 गायों को गोशाला भेजा गया है. भैंसवाही क्षेत्र पिछले कुछ समय से गौ तस्करी का केंद्र बन गया है. मध्य प्रदेश में गोहत्या के लिए सात साल की जेल की सजा का प्रावधान है.''

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास जुटा लिया गया है और बाकी लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सभी आरोपी मुस्लिम हैं.

यह भी पढ़ें -

गुजरात में अब गोहत्‍या पर उम्रकैद का प्रावधान, गो मांस की हेराफेरी पर 10 साल की सजा

महाराष्ट्र में गोहत्या विरोधी कानून बनने के बाद पहला मामला दर्ज, डेढ़ क्विंटल गोमांस जब्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beef Found In Refrigerators, 11 Houses Demolished, 11 Accused
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com