विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी के आरोप, मर्जी के खिलाफ करवा रहे हैं शादी, इंजेक्शन देकर रखा कैद

28 साल के भारती के वकील अंकित सक्सेना ने शनिवार को बताया, 'मेरी मुवक्किल भारती सिंह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को याचिका दायर कर अपने लिए पुलिस संरक्षण की मांग की है.

बीजेपी के पूर्व विधायक की बेटी के आरोप, मर्जी के खिलाफ करवा रहे हैं शादी, इंजेक्शन देकर रखा कैद
भारती को आशंका है कि उसके माता-पिता कैद में रखने के लिए उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता सकते हैं
भोपाल:

अपने परिवारवालों पर ही उसे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखने का आरोप लगाने वाली बीजेपी नेता और भोपाल मध्य विधानसभा सीट के पूर्व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह की बेटी भारती सिंह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुलिस संरक्षण की मांग की है. 28 साल के भारती के वकील अंकित सक्सेना ने शनिवार को बताया, 'मेरी मुवक्किल भारती सिंह ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को याचिका दायर कर अपने लिए पुलिस संरक्षण की मांग की है.' उन्होंने कहा कि भारती को आशंका है कि उसके माता-पिता कैद में रखने के लिए उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बता सकते हैं, जबकि वह मानसिक रूप से बिलकुल ठीक है. 

मध्य प्रदेश के शाजापुर में एक स्कूल के कुएं में बच्चों से भरी वैन गिरी, 24 में से 4 की मौत

सक्सेना ने बताया कि भारती ने अपनी याचिका में यह भी मांग की है कि उसके पिताजी द्वारा 16 अक्टूबर को भोपाल के कमलानगर पुलिस थाने में उसकी (भारती) गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता मेधावी छात्रा है और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में उसने तीन विषयों में विशिष्टता प्राप्त की थी. सक्सेना ने बताया कि उसने मुझे बताया है कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ एक बीजेपी नेता के बेटे के साथ उसकी शादी कराने के लिए दबाव बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारती ने मुझे बताया है कि उसका पुणे के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. इसलिए वह परिवार वालों की पसंद वाले व्यक्ति के साथ शादी नहीं करना चाहती है. 

Magnificent MP : इंदौर में आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, कई दिग्गज उद्योगपति भाग लेंगे

सक्सेना ने बताया कि इसके अलावा, भारती ने अदालत से गुहार लगाई है कि यदि उसके माता-पिता द्वारा उसके या इस मामले में किसी अन्य के व्यक्ति के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज की गई हो, तो उसे खारिज करने के निर्देश दिये जाएं. उन्होंने कहा कि यह लड़की पिछले छह महीनों से पुणे (महाराष्ट्र) में रह रहीं हैं. सक्सेना ने बताया कि भारती याचिका दायर करने के लिए पुणे से जबलपुर आई है और वह वापस पुणे जाना चाहती है. 

MP के अस्‍पताल में शव की आंखों पर कई घंटों तक रेंगती रहीं चीटियां, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पांच डॉक्टर सस्पेंड

मालूम हो कि भारती ने अपने परिवारवालों पर ही उसे बेहोशी के इंजेक्शन लगाकर घर में कैद रखने का आरोप लगाया है. इसके आलवा, उसने यह आरोप भी लगाया है कि उसके परिवार वाले उसकी मर्जी के खिलाफ एक विधायक के बेटे के साथ उसकी शादी कराने के लिए दबाव बना रहे हैं. शनिवार को एक स्थानीय चैनल पर उनका आडियो/वीडियो क्लिप दिखाया गया जिसमें उसने ये आरोप लगाये हैं. इस बारे में सुरेन्द्रनाथ सिंह से प्रतिक्रिया जानने के लिए मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहा. 

(इनपुट भाषा से भी)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhopal MLA, Former MLA Surendranath Singh, Bharti Singh Alleges Torture
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com