विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2022

मध्य प्रदेश : कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर पकड़ा गया, पुलिस ने रखा था 60 हजार रुपये का इनाम

आज शाम हुई एक मुठभेड़ में ग्वालियर पुलिस की गोली गैंग लीडर गुड्डा को लगी और पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही.

मध्य प्रदेश : कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर पकड़ा गया, पुलिस ने रखा था 60 हजार रुपये का इनाम
आज शाम हुई एक मुठभेड़ में ग्वालियर पुलिस की गोली गैंग लीडर गुड्डा को लगी और पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही
ग्वालियर:

मुरैना में 60 हजार के इनामी कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर के आतंक के किस्से भोपाल तक पहुंचने और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ऑनलाइन मीटिंग में इसको लेकर तीखे तेवर और तल्ख़ टिप्पणी देखने के बाद चम्बल में पैर पसारते इस डकैत के खिलाफ लगातार घेराबंदी कर रही पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली. आज शाम हुई एक मुठभेड़ में ग्वालियर पुलिस की गोली गैंग लीडर गुड्डा को लगी और पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही. ग्वालियर के एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि उनकी टीम लगातार गैंग का पीछा कर रही थी.

वह जैसे ही श्योपुर के रास्ते भंवरपुरा के जंगल मे दाखिल हुआ वैसे ही ग्वालियर पुलिस की टीम से उसका सामना हो गया और दोनों तरफ से फ़ायरिंग हुई.  पुलिस  की एक गोली उसके पांव में लगी और वह लहू लुहान हो गया इस बीच उसके साथी भाग निकले लेकिन उसे पुलिस ने दबोच लिया. सांघी ने बताया कि घायल डकैत को एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया और सीएसपी ऋषिकेश मीणा घटनास्थल से लेकर उपचार के लिए ग्वालियर लेकर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morena, Gudda Gurjar, Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com