विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2020

मध्‍य प्रदेश: किसान कानून पर CM शिवराज सिंह ने देश के विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, कही यह बात..

सीएम शिवराज ने कहा, 'मध्यप्रदेश में बंद पूरी तरह से विफल हो गया.किसान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़े हुए हैं. मैं मध्य प्रदेश के किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंद को विफल कर दिया .

मध्‍य प्रदेश: किसान कानून पर CM शिवराज सिंह ने देश के विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, कही यह बात..
मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसान कानूनों को क्रांतिकारी कदम बताया है
  • शिवराज ने तीनों किसान कानूनों को क्रांतिकारी कदम बताया
  • कहा, विपक्ष के नेताओं ने किसानों की कद्र नहीं की
  • यही नेता अब किसानों के नाम पर राष्‍ट्रप‍ति से मिलने जा रहे
भोपाल:

Farmers Protest: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ( CM Shivraj Singh Chouhan)ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन किसान कानून (Farm Laws) को क्रांतिकारी कदम बताया है. उन्‍होंने कहा कि ये कानून देश के किसानों की जिंदगी बदल देंगे. शिवराज ने कहा, 'किसान हमारे भगवान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा संकल्प किसानों की आय को दोगुना करने का है. इस दिशा में यह तीनों कानून क्रांतिकारी कदम हैं जो किसानों की जिंदगी को बदल देंगे.' शिवराज ने इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार सहित विपक्ष के नेताओं पर भी जोरदार हमला बोला. उन्‍होंने कहा, 'वह नेता जिन्होंने किसानों की कदर नहीं की, उन्हें दिवालिया बना दिया. राहुल गांधी, शरद पवार, कांग्रेस विपक्ष के अन्य नेताओं ने किसानों का जीवन बर्बाद कर दिया. अब वह किसानों के नाम पर राष्ट्रपति महोदय से मिलने जा रहे हैं.

केंद्र सरकार का किसानों को प्रस्ताव- MSP पर बनाया जाएगा कानून, APMC में होंगे बदलाव : सूत्र

मध्‍य प्रदेश के सीएम ने कहा, इन्हें जनता ने नकार दिया. इनका बंद का आह्वान बुरी तरह फ्लॉप हो गया.इन्हें तो किसानों से माफी मांगनी चाहिए.सब तरफ से नकारे जाने वाले लोग किसान हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं. जनता ने इनके पाखंड को पहचाना है. सीएम  शिवराज ने कहा, 'मध्यप्रदेश में बंद पूरी तरह से विफल हो गया.किसान,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ खड़े हुए हैं. मैं मध्य प्रदेश के किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बंद को विफल कर दिया. इस विश्वास के साथ कि हम किसानों के कल्याण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे हमारी सरकार किसानों की सरकार है गरीबों की सरकार है.

MSP जारी रहेगी, कानून लाएगी सरकार: सूत्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh, CM Shivraj Singh Chouhan, Farm Laws, Farmers Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com