विज्ञापन

अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजरायली कंपनी ने शुरू कर दी बात: रिपोर्ट

इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है. हाल ही ईरान के साथ हुए युद्ध में भी आयरन डोम ने अपना दम दिखाया था. अब खबर आ रही है कि भारत में आयरन डोम का निर्माण होगा. इसके लिए बातचीत शुरू हो गई है.

अब मेक इन इंडिया होगा आयरन डोम, इजरायली कंपनी ने शुरू कर दी बात: रिपोर्ट
इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम का भारत में निर्माण को लेकर बातचीत का दौर शुरू हो गया है.
NDTV
  • आने वाले दिनों में इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम का भारत में निर्माण हो सकता है.
  • मेक इन इंडिया आयरन डोम के लिए इजरायली कंपनी ने बातचीत शुरू कर दी है.
  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की डिफेंस कंपनी राफेल भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टर बनाना चाहती है.
नई दिल्ली:

आने वाले दिनों में इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम का भारत में निर्माण हो सकता है. मेक इन इंडिया आयरन डोम के लिए इजरायली कंपनी ने बातचीत शुरू कर दी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की डिफेंस कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टर बनाना चाहती है. इसके लिए भारतीय रक्षा कंपनियों से बातचीत हो रही है. द जेरुसलम पोस्ट ने भारतीय मीडिया के हवाले से लिखा कि राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स भारत में आयरन डोम इंटरसेप्टरों के निर्माण के लिए एक यूनिट स्थापित करने को लेकर बातचीत कर रही है.  

अभी कहां-कहां है राफेल आयरन डोम का यूनिट?

रिपोर्ट के अनुसार अभी राफेल आयरन डोम सिस्टम के इंटरसेप्टरों का उत्पादन उत्तरी इजराइल स्थित अपने एक यूनिट में करती है. पिछले साल अमेरिकी कंपनी रेथियॉन Raytheon के साथ पार्टनरशिप के बाद अमेरिका में भी एक यूनिट की शुरुआत की गई थी. अब भारत में भी यूनिट लगाने पर बात चल रही है. 

भारत खरीद चुका इजरायल का बाराक-8  

उल्लेखनीय हो कि भारत पहले ही इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) द्वारा विकसित बाराक-8 एयर डिफेंस सिस्टम को खरीद चुका है. यह प्रणाली भारत और इजरायल ने संयुक्त रूप से विकसित की थी. हालांकि, कम दूरी की सुरक्षा के लिए भारत ने अपनी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली भी विकसित की है.

भारत में यूनिट लगने से क्या होगा फायदा?

भारत में उत्पादन शुरू होने से राफेल को कई फायदे मिल सकते हैं. इससे कंपनी को अन्य देशों को निर्यात बढ़ाने, उत्पादन लागत कम करने और जरूरत पड़ने पर इजराइल एवं अमेरिका की उत्पादन लाइनों के लिए अतिरिक्त बैकअप उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी. 

साथ ही यह कदम भारत के रक्षा प्रतिष्ठान में कंपनी की स्थिति को भी मजबूत करेगा. भारत विदेशी रक्षा कंपनियों से स्थानीय सैन्य बिक्री की शर्त के रूप में देश में उत्पादन करने के साथ-साथ वहां से निर्यात करने की भी अपेक्षा करता है, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके.

ईरान हमले के दौरान आयरन डोम ने दिखाया दम

इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वायु रक्षा प्रणालियों में से एक माना जाता है. हाल ही ईरान के साथ हुए युद्ध में भी आयरन डोम ने अपना दम दिखाया था. ईरान की ओर से जब बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया, तब आयरन डोम एयर डिफेंस ने ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन को हवा में भी मार गिराए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iron Dome, Iron Dome Air Defence System, Iron Dome Interceptor, Iron Dome Israel, Iron Dome Missile Defence System
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com