विज्ञापन
This Article is From Mar 04, 2023

VIDEO: 6 साल की बच्ची ने दो चोटियां फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 39 घंटे की चढ़ाई

सियना चोपड़ा ने इस साल जनवरी में दो चोटियां फतह की हैं, इनमें से एक है माउंटेन किलीमंजारो और दूसरी चोटी है माउंट मेरू. अपनी सफलता को लेकर सियना ने कहा कि मैंने किलीमंजारो और माउंड मेरू पर 39 घंटे में चढ़ाई की.

लुधियाना के विधायक ने छह साल की पर्वतारोही को सम्मानित किया.
नई दिल्‍ली:

लुधियाना की छह साल की बेटी ने एक हफ्ते में दो चोटियां फतह कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. सियना चोपड़ा ने इस रिकॉर्ड के दौरान 19 हजार फीट ऊंची चोटी फतह करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया है. चोपड़ा ने इस साल जनवरी में दो चोटियां फतह की हैं, इनमें से एक है माउंटेन किलीमंजारो और दूसरी चोटी है माउंट मेरू. अपनी सफलता को लेकर सियना ने कहा कि मैंने किलीमंजारो और माउंड मेरू पर 39 घंटे में चढ़ाई की. मुझे डर नहीं लगा, सिर्फ संकरे पहाड़ी रास्ते पर डर लगा. 

लुधियाना के विधायक ने छह साल की पर्वतारोही को सम्मानित किया. लुधियाना के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि मैं बच्चों की ऐसी परवरिश करने वाले माता-पिता को बधाई देता हूं, जिन्होंने भारत का ना रोशन किया है. 

d7ls6guo

सियना के पिता ने बताया कि दोनों चोटियां फतह करने के बीच उसने एक हफ्ते का वक्त लिया. 

उनके पिता ने कहा कि किलीमंजारो की ऊंचाई 19000 फीट से ज्यादा है और माउंट मेरू 15000 फीट ऊंची है. सियना ने 39 घंटे में उन्हें फतह कर रिकॉर्ड बनाया है. 

सियना के पिता ने कहा कि इससे पहले ये कामबायी किसी को नहीं मिली है. 

ये भी पढ़ें :

* पंजाब में महिला से झपटमारी की हुई कोशिश, स्कूटर से गिरकर महिला के बेटे और रिश्तेदार की मौत
* 12 साल की बच्ची को अगवा कर रेप करने की कोशिश के आरोप में शख्स गिरफ्तार
* गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के सीएम भगवंत मान की हुई मुलाकात, बॉर्डर सिक्योरिटी सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ludhiana, 6 Year Girl World Record, Sienna Chopra, Sienna Chopra World Record
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com