लखनऊ में कैंडल मार्च (Lucknow candle march lathi charge) निकाल रहे युवाओं पर रविवार को पुलिस ने लाठियां बरसाईं. ये युवक यूपी भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों का विरोध कर रहे थे. खबरों के मुताबिक, युवाओं का एक समूह यूपी भर्ती परीक्षा में धांधली (UP Exam rigging) के आरोप लगाते हुए कैंडल मार्च निकाल रहे थे. तभी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और लाठियों के जरिये उन्हें खदेड़ दिया. इस लाठीचार्ज के वीडियो भी वायरल (Viral Video) हुए हैं. आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इस लाठीचार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है.
UP TET पेपर लीक मामले में शिक्षा विभाग के निदेशक समेत प्रिंटिंग प्रेस का मालिक गिरफ्तार
आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोज़गार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 4, 2021
1.इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुँचाया।
2.बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी। pic.twitter.com/VTXX8iyXtY
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आप सांसद संजय सिंह ने लिखा, आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोज़गार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा. इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया है. बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी.
69000 शिक्षक भर्ती में पिछड़ों-दलितों का आरक्षण मारने वाले CM अब लाठियां बरसा रहे हैं।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) December 4, 2021
लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाल रहे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज दुखद एवं शर्मनाक!
युवा बेरोजगारों इंकलाब होगा, बाइस में बदलाव होगा। pic.twitter.com/t6H56O8ydX
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट में लिखा, 69 हजार शिक्षक भर्ती में पिछड़ों-दलितों का आरक्षण मारने वाले मुख्यमंत्री अब लाठियां बरसा रहे हैं. लखनऊ में शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल मार्च निकाल रहे 69, 000 शिक्षक भर्ती के अभ्यार्थियों पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठीचार्ज दुखद एवं शर्मनाक है.
UPTET exam : यूपी-बिहार के सॉल्वर गैंग ने मिलकर किया पर्चा लीक, 5-5 लाख में बेचा

Lucknow Lathicharge
गौरतलब है कि हाल ही में यूपीटीईटी (UPTET Exam) भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का भी मामला सामने आया है. इसमें यूपी पुलिस ने 26 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि विपक्षी दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी यूपी में बीजेपी सरकार को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन आरोपियों पर रासुका लगाने का निर्देश दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं