Bobby Deol Wedding 4 Photos: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या ने शनिवार 30 मई को अपनी शादी की 30वीं सालगिरह मनाई. इस खास मौके पर बॉलीवुड के सेलेब्स ने कपल को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी. वहीं खुद इंस्टाग्राम पर बॉबी देओल ने बधाईयों के पोस्ट को फैंस के साथ शेयर किया. लेकिन इस बीच इंटरनेट पर बॉबी देओल की शादी की 4 रेयर तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें से एक में वह मां प्रकाश कौर के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि न्यूली मैरिड कपल साथ में दिख रहे हैं. इतना ही नहीं दो तस्वीरें तो खुद पिछले साल धर्मेंद्र ने फैंस के साथ शेयर की थीं.
30 मई को हुए बॉबी तान्या देओल की शादी को 30 साल पूरे

बॉबी देओल और तान्या की शादी 30 मई 1996 में हुई थी. उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम आर्यमन और धरम है. बॉबी देओल जहां फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं. तो वहीं तान्या देओल लाइमलाइट से दूर बिजनेस संभालती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि तान्या देओल एक सफल बिजनेसवुमन हैं, जिनके पिता स्वर्गीय देवेंद्र आहूजा हैं. वह पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और फर्निशिंग बिजनेस संभालती हैं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढे़ं- ‘सरकाए लेओ खटिया' गाने पर रणवीर सिंह-करिश्मा कपूर का डांस वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोविंदा के बिना सब अधूरा
बॉबी देओल और तान्या देओल की लव स्टोरी

बॉबी देओल की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है. दरअसल, उनकी तान्या आहूजा से पहली मुलाकात मुंबई के कैफे ट्रैटोरिया में हुई थी. जहां उन्हें पहली नजर में पत्नी से प्यार हो गया. हालांकि तब तान्या ने उन पर ध्यान नहीं दिया. लेकिन बॉबी देओल उनसे बार-बार मिलने की कोशिश करते और कार्ड गेम में जानबूझकर हारते थे. इसके बाद आधी रात को दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातें करने लगे और कुछ ही महीनों बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. बॉबी ने तान्या को उसी कैफे में प्रपोज किया जहां उनकी पहली मुलाकात हुई थी. उम्र की बात करें तो 19 साल की तान्या देओल ने 27 साल के बॉबी से 30 मई 1996 को शादी कर ली. वहीं इस शादी में उनका पूरा परिवार साथ था, जिसमें उनकी मां प्रकाश कौर भी शामिल थीं.
धर्मेंद्र ने शेयर की थीं दो तस्वीरें

पिछले साल बॉबी देओल की 29वीं शादी की सालगिरह पर पिता धर्मेंद्र, जिनका 24 नवंबर को निधन हो गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए दो तस्वीरें शेयर की थीं. धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा था, ''शादी की सालगिरह मुबारक हो मेरे प्यारे बच्चों. जीवन में आपको सारी खुशियां मिलें. इस खास दिन का खूब आनंद लो.''
बंदर में नजर आएंगे बॉबी देओल

बॉबी देओल इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि उनकी अपकमिंग फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. इसके अलावा वह आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा में भी नजर आएंगे. वहीं कहा जा रहा है कि विजय के करियर की आखिरी फिल्म जन नायकन में भी बॉबी देओल नजर आने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- 39 साल की ये एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए ले रही है 2 करोड़ 84 लाख! खुल गया बड़ा राज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं