लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. मंगलवार को एनडीए की बैठक से पहले ये मुलाकात अहम मानी जा रही है. चिराग पासवान को एनडीए की बैठक में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन इसके लिए चिराग पासवान ने कुछ शर्तें रखी हैं. उन्होंने एनडीए के सामने 2019 की तरह छह लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट दिए जाने की मांग रखी है.
करीब 15 मिनट तक अमित शाह और चिराग पासवान के बीच मुलाकात हुई. इस मीटिंग के बाद एलजेपी रामविलास के बिहार अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा, "बहुत अच्छे माहौल में बातचीत हुई है. सकारात्मक माहौल में बात हुई है. विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
हाजीपुर सीट को लेकर राजू तिवारी ने कहा, "चिराग पासवान पहले ही बोल चुके हैं कि वह हाजीपुर सीट से लड़ेंगे." पशुपति पारस के दावे पर उन्होंने कहा, "कौन क्या कह रहा है? हमें इससे कोई मतलब नहीं है."
बता दें कि राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी टूट गई. एक धड़े पर चाचा पशुपति पारस ने कब्जा जमा लिया, जिसे नाम दिया राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी. पारस इस समय एनडीए का हिस्सा हैं और मंत्री भी हैं. इसके बावजूद, इसके पिछले सप्ताह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और चिराग पासवान के बीच दो बार मुलाकात हुई, जो बता रही है कि बीजेपी एक बार फिर से पुराने साथी को महत्व दे रही है.
ये भी पढ़ें:-
लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा NDA का कुनबा, 18 जुलाई को दिखाई जाएगी ताकत
बिहार में चाचा-भतीजे की जंग ने किया बीजेपी की नाक में दम, जानिए- क्यों चाहती है सुलह कराना
"चिराग पासवान के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे" : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का ऐलान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं