लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनडीए में एक और दल शामिल हो गया है. चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने ये फैसला लिया. बीजेपी ने सोमवार शाम पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह के साथ चिराग पासवान की मुलाकात के इसका ऐलान किया.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया, "लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख गुट के नेता चिराग पासवान ने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया है. मैं एनडीए परिवार में उनका स्वागत करता हूं." बीजेपी ने भी 18 जुलाई को शाम 4 बजे दिल्ली के अशोका होटल में एनडीए की बैठक बुलाई है. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि इस मीटिंग में 38 दल शामिल हो रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्री @iChiragPaswan जी से दिल्ली में भेंट हुई। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन में शामिल होने का निर्णय लिया है। मैं उनका NDA परिवार में स्वागत करता हूँ। pic.twitter.com/vwU67B6w6H
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 17, 2023
चिराग पासवान 2024 के आम चुनावों के लिए बिहार में अपनी पार्टी की लोकसभा सीटों की हिस्सेदारी को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के साथ बातचीत कर रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने 18 जुलाई को बुलाई गई एनडीए की बैठक से पहले अमित शाह से मुलाकात की. केंद्रीय मंत्री और बिहार से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय इससे पहले दो बार पासवान से मिल चुके हैं.
दरअसल, दिवंगत दलित नेता और चिराग के पिता राम विलास पासवान के नेतृत्व में एलजेपी ने 2019 में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी के साथ सीट-बंटवारे की व्यवस्था के तहत उन्हें एक राज्यसभा सीट भी मिली थी. चिराग पासवान चाहते हैं कि उनकी पार्टी में टूट के बावजूद बीजेपी उसी व्यवस्था पर कायम रहे.
बता दें कि राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी टूट गई. एक धड़े पर चाचा पशुपति पारस ने कब्जा जमा लिया, जिसे नाम दिया राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी. पारस इस समय एनडीए का हिस्सा हैं और मंत्री भी हैं.
एनडीए में अब ये दल शामिल
एनडीए की मंगलवार को होने वाली बैठक से पहले बीजेपी नेतृत्व ने एनसीपी अजित पवार गुट, एनजेपी रामविलास के चिराग पासवान, हम, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी, मुकेश साहनी की वीआईपी और ओमप्रकाश राजभर की सुभासपा को साधा है. एनडीए में अभी बीजेपी के अलावा शिवसेना शिंदे गुट, एआईएडीएमके, एनपीपी, एनडीपीपी, जेजेपी, एसकेएम, बीपीपी, आईएमकेएमके, आईटीएफटी, आजसू, एमएनएफ, तमिल मनीला कांग्रेस, पीएमके, अपना दल एस, एमजीपी, एजीपी, एलजेपी, निषाद पार्टी, यूपीपीएल, अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस पुदुचेरी, अकाली दल ढींडसा, आरपीआई और पवन कल्याण की जनसेना दल शामिल है.
ये भी पढ़ें:-
"चिराग पासवान के लिए हाजीपुर लोकसभा सीट नहीं छोड़ेंगे" : केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का ऐलान
बिहार में चाचा-भतीजे की जंग ने किया बीजेपी की नाक में दम, जानिए- क्यों चाहती है सुलह कराना
लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ा NDA का कुनबा, 18 जुलाई को दिखाई जाएगी ताकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं