विज्ञापन
This Article is From May 02, 2019

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में शामिल नहीं हुईं AAP विधायक अल्का लांबा, लगाया अपमान का आरोप

केजरीवाल का रोड शो चांदनी चौक में हुआ था. अल्का ने कहा कि वह रोड शो में शामिल नहीं हुईं क्योंकि पार्टी ने उनका अपमान किया था.

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में शामिल नहीं हुईं AAP विधायक अल्का लांबा, लगाया अपमान का आरोप
नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी (आप) से नाराज विधायक अल्का लांबा ने सीएम केजरीवाल के रोड शो में शामिल ना होने पर बयान दिया है. यह रोड शो चांदनी चौक में हुआ था. अल्का ने कहा कि वह रोड शो में शामिल नहीं हुईं क्योंकि पार्टी ने उनका अपमान किया था. अल्का, चांदनी चौक से विधायक हैं और उन्होंने ट्विटर के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें सीएम केजरीवाल की कार के पीछे चलने के लिए कहा गया था, वहीं बाकी विधायक कार में सीएम के साथ थे. अल्का ने कहा, 'आप उम्मीदवार पंकज गुप्ता का फोन आया था कि मुझे सीएम के रोड शो में शामिल होना है. मैं तैयार थी, लेकिन फिर मैसेज भिजवाया गया कि मैं सीएम के साथ गाड़ी में नहीं रहूंगी. मुझे उनकी गाड़ी के पीछे चलना होगा, जबकि बाकी विधायक उनके साथ रहेंगे. मुझे और मेरे लोगों को यह अपमान मंजूर नहीं था.' 

ये भी पढ़ें: अलका लांबा ने लोगों से पूछा- क्या मुझे आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए?

केजरीवाल ने चांदनी चौक से आप उम्मीदवार पंकज गुप्ता के साथ मंगलवार को रोड शो किया था. लांबा और आप के बीच मतभेद नया नहीं है. इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में आप के ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ ट्विटर पर उनका झगड़ा हो गया था.

अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में अल्का लांबा ने जामा मस्जिद के बाहर के लोगों से पूछा था कि क्या उन्हें आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि पार्टी के लोग उनके इस्तीफे की बार-बार मांग कर रहे हैं. दरअसल आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने उन्हें पार्टी से इस्तीफा देने का ताना दिया था. चांदनी चौक की विधायक अल्का ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी बार-बार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है और वह इस बारे में लोगों से राय लेना चाहती हैं. 

ये भी पढ़ें: पहले कांग्रेस में जाने को तैयार थीं अलका लांबा, लेकिन अब 'आप' के साथ ही रहेंगी, ये है वजह

लांबा ने कहा था, 'मैं बीजेपी के खिलाफ लड़ रही हूं लेकिन कुछ लोग मेरे खिलाफ लड़ रहे हैं. मेरी पार्टी के लोग मुझसे बार-बार इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं. मैं जानना चाहती हूं कि मेरी गलती क्या है. मुझे इस्तीफा क्यों देना चाहिए? मैं चाहती हूं कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक के लोग तय करें कि मुझे 'आप' से इस्तीफा देना चाहिए या नहीं.' उन्होंने कहा था कि बीजेपी को हराने का एक ही रास्ता है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस हाथ मिला लें.'  

(इनपुट: पीटीआई भाषा)


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Lamba, Arvind Kejriwal, AAP, Lok Sabha Elections 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com