विज्ञापन
This Article is From May 14, 2024

चाचा ने कहा था... मोदी के नामांकन से गायब नीतीश की तबीयत पर तेजस्वी की चुटकी

तेजस्वी यादव ने कहा, "आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन था और आज ही चाचा बीमार हो गए. उसके बाद कहा कि उन्हें पूरा विश्वास हैं कि चाचा का आशीर्वाद हमारे साथ हैं. चाचा जी सिखाए हैं हमको चाचा जी को हाईजेक कर लिया है.

चाचा ने कहा था... मोदी के नामांकन से गायब नीतीश की तबीयत पर तेजस्वी की चुटकी
नई दिल्ली:

Lok Sabha Election 2024: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर चुटकी ली है. तेजस्वी यादव ने मधुबनी लोक सभा से पार्टी प्रत्याशी अली अशफ फ़ातमी के समर्थन में जाले विधान सभा में एक कार्यक्रम में मजाकिया अंदाज में CM नीतीश पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन था और आज ही चाचा (नीतीश कुमार) बीमार हो गए. अब तेजस्वी यादव के इस बयान की चर्चा बिहार के सियासी गलियारों में खूब हो रही है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार (चाचा) पर तंज कसते हुए कहा, चाचा ने था कि जो 14 में आए हैं, वह 24 में जाएंगे. मुझे पूरा विश्वास है. हम उसी के तहत काम कर रहे हैं. चाचा जी सिखाए हैं. उनको हाईजेक कर लिया है.

तेजस्वी यादव ने कहा, "आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का नामांकन था और आज ही चाचा बीमार हो गए. उसके बाद कहा कि उन्हें पूरा विश्वास हैं कि चाचा का आशीर्वाद हमारे साथ हैं. 

तेजस्वी यादव ने कहा, पीएम मोदी आए, अमित शाह आए, राजनाथ सिंह आए. बिहार में बीजेपी के तमाम नेता आ रहे हैं. लेकिन हम बिहार में अकेले 140 सभा कर चुके हैं. हम बिहार के मुद्दों की बात कर रहे हैं. हम बिहार की बात कर रहे हैं. इनलोगों को युवाओं से नफरत क्यों हैं. 

बाता दें कि सीएम नीतीश कुमार PM मोदी के नामांकन में शामिल होने के वाराणसी जाने वाले थे. लेकिन तबीयत ठीक नहीं होने के कारण सीएम नीतीश वाराणसी नहीं गए. अब तेजस्वी यादव ने  PM मोदी के नामांकन में नहीं जाने पर भी सवाल खड़े किए हैं.

ये भी पढ़ें:- 
सुशील मोदी के अनसुने किस्सेः जीवनसाथी भी मिली और राजनीति का रास्ता भी... मुंबई की ट्रेन और अटल के ऑफर का वह किस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Nitish Kuma, PM Modi, Lok Sabha Elections 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com