महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशभर में प्रदर्शन किया.प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है. मैं जितना सच बोलूंगा, मुझ पर उतना ही हमला होगा. जो धमकी देते हैं, वो डरे हुए हैं. कांग्रेस सांसदों ने आज काले कपड़े पहनकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च निकाला, लेकिन उन्हें विजय चौक पर रोक दिया गया. प्रदर्शन के दौरान राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के कई नेताओं को हिरासत में लिया गया. देर शाह इन सभी नेताओं को रिहा कर दिया गया.प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि जिस तरीके से सरकार काम कर रही है, सैकड़ों बार हमारे सांसदों को हिरासत में लिया जा रहा है, अपनी बात रखने से रोका जा रहा है, ये अलोकतांत्रिक है. सरकार मंहगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं करना चाहती है.कांग्रेस के काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन करने पर बीजेपी के राजीव प्रताप रूढ़ी ने कहा था कि काले कारनामे वाले ही काला कपड़ा पहनते है.
LIVE UPDATES: