विज्ञापन
25 days ago

LIVE: बिहार के भोजपुर मे हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में CBI जांच की मांग की गई थी. याचिकाकर्ता का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी की मौत एक हत्या का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को ग‍िरफ्तार कर लिया है. उस पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. अमेरिका में भारतीय गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसना लगातार जारी है.

अमेरिका ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग के एक गैंगस्टर नितिश कौशल को मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है. पंजाब में कांग्रेस पार्टी पर संकट बना हुआ है.  अगले 12 घंटों में कुछ अहम फैसले आ सकते हैं. वहीं, दिल्ली में फिलहाल मॉनसून की बारिश होने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश होने के आज आसार नहीं हैं. लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट है. 

All Live Updates... 

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को गिराने का नोटिस जारी

उत्तर प्रदेश के रामपुर में स्थित पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान की ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का कड़ा प्रहार हुआ है. रामपुर विकास प्राधिकरण ने यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को अवैध घोषित करते हुए उन्हें गिराने का फरमान सुना दिया है. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह कार्रवाई योगी सरकार की अवैध निर्माणों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है.

21 जुलाई को होगी एनडीए की अहम बैठक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे अध्यक्षता

21 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एनडीए संसदीय दल की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में पश्चिम बंगाल और असम में मिली शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया जाएगा. एनडीए का कुनबा बढ़ने से सरकार की स्थिति और मजबूत हुई है; बजट सत्र की तुलना में अब गठबंधन के पास 26 सांसद अधिक हैं. बैठक में टीएमसी से टूटकर बनी एनसीपीआई के 20 और शिवसेना शिंदे गुट के 6 नए सांसद शामिल होंगे, जो लोकसभा में एनडीए के साथ बैठेंगे. मॉनसून सत्र की रणनीति तय करना इस बैठक का मुख्य केंद्र होगा.

62,500 करोड़ की बड़ी सौगात: मोबाइल विनिर्माण से आत्मनिर्भरता को मिलेगी रफ्तार

पीएम मोदी ने अपने सोशल अकाउंट पर लिखा है कि  भारत सरकार की 62,500 करोड़ रुपये की मोबाइल विनिर्माण योजना ने देश के 'मेक इन इंडिया' सपने को एक नई उड़ान दी है. यह योजना न केवल मोबाइल उत्पादन को बड़े पैमाने पर बढ़ाएगी, बल्कि घरेलू स्तर पर पुर्जों के निर्माण और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला को भी बढ़ावा देगी. इस पहल से भारत वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे देश के युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यह न केवल तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर एक बड़ा कदम है, बल्कि भारत के आर्थिक भविष्य को सशक्त बनाने का एक स्वर्णिम अध्याय भी है.

एक डॉक्टर दो जिलों में पदस्थ होकर 5 साल से ले रहा डबल सैलरी

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था की निगरानी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रीवा लोकायुक्त की टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए शहडोल के संविदा डॉक्टर महेश चंद शर्मा के मामले में अब चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोप है कि डॉक्टर एक तरफ शहडोल में पदस्थ था, वहीं दूसरी ओर श्योपुर जिले में भी संविदा डॉक्टर के रूप में दर्ज रहा और वर्षों तक वहां से वेतन उठाता रहा. इतना ही नहीं, उसका नाम अन्य जिलों से भी जुड़ा बताया जा रहा है. मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

क्या पलटी मारेंगे शरद पवार? एनडीए में शामिल होने की चर्चा तेज

महाराष्ट्र की राजनीति में 'मराठा क्षत्रप' शरद पवार एक ऐसा नाम हैं, जिन्हें समझना बड़े-बड़े धुरंधरों के लिए भी पहेली रहा है. एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है कि पवार की एनसीपी (शरद पवार गुट) एनडीए में शामिल हो सकती है. इन अटकलों को बल तब और मिला जब आगामी मानसून सत्र में परिसीमन बिल के समर्थन की संभावना जताई गई. भले ही सुप्रिया सुले ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया हो, लेकिन महाराष्ट्र की सियासत के जानकार इसे महज अफवाह मानने को तैयार नहीं हैं.

सबसे तेजी से फैलने वाला वायरस बना इबोला, 750 लोगों की मौत

दुनिया के इतिहास में अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला इबोला का प्रकोप अब पूरी तरह बेकाबू होता जा रहा है. हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि मरीजों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मी खुद हड़ताल पर चले गए हैं. सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस समय फैल रहा इबोला वायरस का यह वैरिएंट इतना खतरनाक है, जिसकी फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या पक्का इलाज मौजूद ही नहीं है.

बिना सर्टिफ़िकेट के फिल्म 'सतलुज' की स्क्रीनिंग क़ानूनी तौर पर ग़लत

अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' एक बार फिर बड़े विवादों के घेरे में आ गई है. फिल्म को बिना सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के प्रमाण-पत्र के ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर स्ट्रीम करने को लेकर केंद्र सरकार ने इसे गैर-कानूनी करार दिया है. इस मामले में अब केंद्र सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है और सख्त कानूनी राय ले रही है.

समय पर काम न करने वाले अधिकारियों पर अब लगेगा जुर्माना

दिल्ली सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए सरकारी कामकाज की तस्वीर बदलने का बड़ा फैसला लिया है. कैबिनेट ने 'दिल्ली राइट ऑफ सिटिजन टू टाइम बाउंड एंड ईज ऑफ डिलीवरी ऑफ सर्विस बिल, 2026' को मंजूरी दे दी है. इस कानून के लागू होने के बाद दिल्ली के नागरिकों को सरकारी सेवाएं समय पर पाने का कानूनी हक मिल जाएगा और उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में SC में टली सुनवाई

मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. 12 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी. श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुख्य विवाद के साथ ही इस मामले में हिन्दू पक्ष की तरफ से दाखिल तमाम याचिकाओं में कौन सी याचिका रिप्रजेंटेटिव शूट बने, इस मुद्दे पर भी सुनवाई होनी थी. 

लखनऊ में बुलडोजर एक्शन, चारबाग रेलवे स्टेशन के पास चला अभि‍यान

लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन के पास मवैया इलाके में बुलडोजर अभियान चलाया गया. RPF द्वारा रेलवे की जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए अवैध झोपड़पट्टियों को हटाया जा रहा है. मौके पर भारी तादाद में RPF जवान तैनात.

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में SC का याच‍िका पर सुनवाई से इनकार

बिहार के भोजपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से इनकार कर द‍िया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को पटना हाईकोर्ट जाने को कहा है.  

कलबुर्गी सेंट्रल जेल से कैदि‍यों के फरार होने के मामले में 8 जेल अधिकारी सस्‍पेंड

कर्नाटक के कलबुर्गी सेंट्रल जेल में बंद तीन कैदी मंगलवार जेल से फरार हो गए. पुलिस ने एक कैदी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं. कैदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी जेल का दौरा कर निरीक्षण किया. ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में आठ जेल अधिकारियों को जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया गया है. 

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोर्ट जमा कराएंगे वॉइस सैंपल

TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी कोर्ट में अपना वॉइस सैंपल जमा करने के लिए कोलकाता के बिधाननगर कोर्ट जाने के वास्ते अपने आवास से निकले. 

अखिलेश यादव पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर का बड़ा आरोप

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि साल 2012 में सपा की जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भारी जातीय और धार्मिक हिंसा हुई थी.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT आज सरकार को सौंपेगी फाइनल जांच रिपोर्ट

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित SIT अपनी फाइनल रिपोर्ट बुधवार शाम तक सरकार को सौंप सकती है. टीम को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया था, जो आज पूरा हो रहा है. 

चढ़ावा चोरी: आरोपी सुभाष चंद्र और रामाशंकर को 14 घंटे की पुलिस रिमांड

अयोध्या राम मंदिर के लिए मिले दान में कथित हेराफेरी के मामले में दो आरोपियों सुभाष चंद्र श्रीवास्तव (रिटायर्ड बैंक कर्मचारी, जो मंदिर में कैश गिनने का काम देखते थे) और रामाशंकर मिश्रा को अयोध्या जेल से ले जाया गया. कोर्ट ने दोनों को 14 घंटे की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. 

LIVE: 12 घंटे में राहुल गांधी करेंगे चन्नी की किस्मत तय

पंजाब में कांग्रेस पार्टी का जो संकट बना हुआ है, उस पर अगले 12 घंटों में कुछ अहम फैसले आ सकते हैं. राहुल गांधी ने विदेश से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मुलाकात की और माना जा रहा है कि पंजाब में नेतृत्व को लेकर जो पेंच फंसा हुआ है, उसको सुलझाने पर विस्तृत चर्चा हुई है. इसके बाद पंजाब के प्रभारी महासचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाया गया है. बघेल मंगलवार देर रात को ही दिल्ली पहुंच रहे हैं.

LIVE: CJI सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाला प्रबल प्रताप हुआ अरेस्ट

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रबल प्रताप सिंह को अरेस्ट कर लिया है. उस पर कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी के काम में रुकावट पैदा करने और सिक्योरिटी स्टाफ के साथ धक्कामुक्की करने का आरोप है. इस मामले में उसके साथ मौजूद दूसरे आरोपी चंदर भान को भी अरेस्ट किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Ndtv Live Blog, CJI Suryakant, Prabal Pratap Singh, Punjab Congress, IMD Forcast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com